Last Updated:
Swara Bhasker-Fahad Ahmad Love Story: स्वरा भास्कर और फहद अहमद की कहानी में प्यार से पहले एक दोस्ती थी. उस दोस्ती तक पहुंचने का रास्ता उमर खालिद ने बनाया था. एक फोन नंबर, सामने से आई छोटी-सी सलाह और फिर शुरू हुई बातचीत… शायद तब किसी ने नहीं सोचा होगा कि ये सिलसिला इतना आगे जाएगा. आज जब दोनों अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हैं, तो उमर खालिद का नाम इस कहानी के उस दिलचस्प किरदार के तौर पर सामने आता है, जिसने दोनों को पहली बार बात करने का मौका दिया. कैसे शुरु हुई ये लव स्टोरी चलिए बताते हैं…
Swara Bhasker-Fahad Ahmad Love Story: प्यार की शुरुआत कभी फिल्मी मुलाकात से होती है, तो कभी एक फोन कॉल से… स्वरा भास्कर और फहद अहमद की लव स्टोरी भी कुछ ऐसी ही है, लेकिन इसमें ट्विस्ट ये है कि दोनों को मिलाने वाला कोई आम दोस्त नहीं, बल्कि उमर खालिद थे. उमर ने फहद को स्वरा का नंबर थमाया और कहा- ‘बस उसे फोन करो’ और फिर कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि बात दोस्ती से आगे बढ़ गई. हाल ही में स्वरा भास्कर और उनके पति व राजनेता फहद अहमद ने अपनी लव स्टोरी से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है.
हाल ही में ‘द मिडनाइट आवर’पॉडकास्ट में एक बातचीत के दौरान स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने बताया कि पूर्व छात्र नेता और एक्टिविस्ट उमर खालिद ने उनकी प्रेम कहानी में ‘क्यूपिड’ बताया. फोटो साभार-@reallyswara/Instagram
फहद अहमद ने बातचीत में बताया कि उमर खालिद उनके अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने कहा कि उमर ने उनसे कहा था कि वह स्वरा का नंबर भेज रहे हैं और उन्हें बस फोन कर लेना चाहिए. फहद ने उमर की सलाह मानी और स्वरा को कॉल किया. स्वरा ने भी उमर के रोल को याद करते हुए उन्हें दोनों का ‘क्यूपिड’ बताया और कहा कि वही वह शख्स थे, जिन्होंने उन्हें आपस में जोड़ा. फोटो साभार-@reallyswara/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
दिलचस्प बात यह है कि स्वरा आमतौर पर अनजान या अनलिस्टेड नंबर से आने वाली कॉल रिसीव नहीं करती थीं. लेकिन उस वक्त देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ आंदोलन चल रहा था और स्वरा भी उससे जुड़े लोगों के संपर्क में थीं. ऐसे में उन्होंने उस अनजान नंबर से आई कॉल का जवाब दिया. दूसरी तरफ फहद के लिए यही कॉल आगे चलकर उनकी जिंदगी की अहम बातचीत बन गई. फोटो साभार-@reallyswara/Instagram
इस पहली बातचीत के दौरान फहद ने स्वरा को 19 तारीख को होने वाले एक प्रदर्शन में आमंत्रित किया था. इसके बाद दोनों की मुलाकातें विरोध प्रदर्शनों के दौरान होने लगीं और वहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई. फोटो साभार-@reallyswara/Instagram
इसके बाद दोनों की मुलाकातें और बातचीत बढ़ती गईं. कपल ने बताया कि वे लगभग तीन साल तक अच्छे दोस्त रहे. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया. फोटो साभार-@reallyswara/Instagram
स्वरा और फहद ने जनवरी 2023 में शादी के दस्तावेज जमा किए थे और 16 फरवरी 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर करवाई. इसके बाद दिल्ली में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया था. सितंबर 2023 में इस कपल ने अपनी बेटी राबिया का स्वागत किया. फोटो साभार-@reallyswara/Instagram
इंटरफेथ शादी पर बात करते हुए स्वरा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि जब आप एक सच्चे और अच्छे इंसान के साथ होते हैं, तो बाकी अंतर मायने नहीं रखते. स्वरा ने फहद के बारे में कहा कि उनके साथ प्यार को महसूस करने का मतलब उनके लिए यह समझना था कि वह इस व्यक्ति के साथ सुरक्षित हैं और वह उन्हें कभी चोट नहीं पहुंचाएंगे या धोखा नहीं देंगे. फोटो साभार-@reallyswara/Instagram
आपको बता दें कि उमर खालिद पूर्व JNU छात्र नेता और एक्टिविस्ट हैं. वह 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित बड़ी साजिश के मामले में आरोपी हैं और UAPA के तहत जेल में हैं. जुलाई 2026 में दिल्ली की अदालत ने उनकी ताजा जमानत याचिका खारिज की थी. फाइल फोटो.