Rishikesh Food : कबाब & करी से फूड लॉफ्ट तक…ऋषिकेश में नॉनवेज लवर्स के लिए ये 4 ठिकाने बेस्ट, जानिए लोकेशन

Rishikesh Food : कबाब & करी से फूड लॉफ्ट तक…ऋषिकेश में नॉनवेज लवर्स के लिए ये 4 ठिकाने बेस्ट, जानिए लोकेशन


Last Updated:

Best non veg restaurants Rishikesh : अगर आप ऋषिकेश घूमने आए हैं और शाकाहारी खाने के अलावा कुछ अलग स्वाद चखना चाहते हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. शहर के कुछ फूड स्पॉट आपका दिन बना सकते हैं. यहां नॉनवेज खाने के शौकीनों के लिए चिकन, कबाब और मसालेदार व्यंजनों के कई विकल्प मौजूद हैं. यहां आपको चिकन रारा, मुर्ग टिक्का मखनी और चिकन ब्रॉथ खाने को मिल जाएगा. ऋषिकेश की चेंजेजी फैमिली रेस्टोरेंट अपने नॉनवेज के लिए मशहूर है. ऐसे ही कबाब एंड करी है. ऋषिकेश में खाने के शौकीनों के बीच इस जगह का नाम सुनने को अक्सर मिलता है.

ऋषिकेश में नॉनवेज खाने का मन हो और बैठकर आराम से खाना चाहते हैं, तो फूड लॉफ्ट का नाम आपकी लिस्ट में हो सकता है. यहां उत्तर भारतीय खाने के साथ नॉनवेज के कई विकल्प मिलते हैं. चिकन रारा, मुर्ग टिक्का मखनी और चिकन ब्रॉथ जैसे व्यंजन यहां के मेन्यू में शामिल हैं. तंदूरी आइटम से लेकर मुख्य खाने तक कई तरह के विकल्प मिल जाते हैं. दोस्तों के साथ खाने का प्लान हो तो यह जगह काम आ सकती है.

फूड लॉफ्ट का पता शॉप 9ए, चौथी मंजिल, एम्स रोड, एसबीआई बैंक के पास, सीमा डेंटल, आम बाग आईडीपीएल कॉलोनी है. यहां नॉनवेज के अलावा बिरयानी, चाइनीज, पिज्जा और कई दूसरे व्यंजन भी मिलते हैं. यही वजह है कि अगर साथ में आए लोगों की पसंद अलग-अलग हो, तो भी खाने के लिए कई विकल्प मिल जाते हैं.

ऋषिकेश के पशुलोक और आईडीपीएल इलाके में चेंजेजी फैमिली रेस्टोरेंट भी खाने के लिए जाना जाता है. यहां उत्तर भारतीय खाने के साथ कई तरह के स्टार्टर, मुख्य व्यंजन, चिकन बिरयानी के विकल्प मिलते हैं. यहां की स्पेशल डिशेज में चिकन टिक्का, तंदूरी चिकन और चिकन बटर मसाला शामिल है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसका पता एम्स रोड, पशुलोक, आईडीपीएल कॉलोनी, ऋषिकेश है. अगर दोस्तों के साथ खाने का प्लान है तो अलग-अलग पसंद के हिसाब से स्टार्टर और मुख्य व्यंजन मंगाए जा सकते हैं. यहां मिलने वाली थाली उन लोगों के लिए सुविधाजनक विकल्प हो सकती है जो एक साथ कई चीजें खाना चाहते हैं. ऋषिकेश के आईडीपीएल इलाके में रहने या घूमने वालों के लिए यह आसपास का एक जाना-पहचाना फूड स्पॉट है.

नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कबाब एंड करी का फोकस स्वादिष्ट और मसालेदार खाने पर है. ऋषिकेश में खाने के शौकीनों के बीच इस जगह का नाम सुनने को मिलता है. यहां की स्पेशल डिशेज की बात करें तो यहां आपको मटन और चिकन की अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध हो जाएंगी, वो भी एकदम दिल्ली स्टाइल में.

कबाब एंड करी का पता सी-1, वीआईपी बैराज कॉलोनी, विस्थापित क्षेत्र, पशुलोक, आईडीपीएल कॉलोनी के पास, ऋषिकेश है. यह जगह उन लोगों के लिए भी सुविधाजनक है जो आईडीपीएल और आसपास के इलाके में हैं और उत्तर भारतीय और चाइनीज के शौकीन है.

महफिल फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट में उत्तर भारतीय खाने के साथ चाइनीज और नॉन वेज बिरयानी के विकल्प भी मिलते हैं. यहां के मेन्यू में चिकन टिक्का, चाप, सोया चाप मसाला, बटर चिकन और दम बिरयानी जैसी चीजें शामिल हैं. अगर ग्रुप में अलग-अलग तरह का खाना पसंद करने वाले लोग हैं तो मेन्यू में कई विकल्प मिल जाते हैं.

महफिल फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट का पता बीस बीघा, बापू ग्राम, मेन रोड, आईडीपीएल कॉलोनी, ऋषिकेश है. नाम में गार्डन रेस्टोरेंट होने की वजह से यहां परिवार या दोस्तों के साथ बैठकर खाना खाने का प्लान बनाया जा सकता है. अगर आपका मकसद खास तौर पर चिकन या कबाब खाने का है तो ये जगह आपके लिए एक परफेक्ट स्पॉट है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link