Dharm Aastha : सफेद सूती धागा, दो कच्चे केले…अनंत चतुर्दशी पर ये टोटका बदलेगा किस्मत, दोबारा नहीं मिलेगा मौका

Dharm Aastha : सफेद सूती धागा, दो कच्चे केले…अनंत चतुर्दशी पर ये टोटका बदलेगा किस्मत, दोबारा नहीं मिलेगा मौका


होमताजा खबरधर्म

सूती धागा, 2 कच्चे केले…अनंत चतुर्दशी पर ये टोटका बदलेगा किस्मत, जानिए कैसे?

Last Updated:

Anant chaturdshi remedy : अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना और कुछ उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है. लोकल 18 से अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि अनंत का अर्थ है जिसका न आदि है और न अंत. विष्णु के हजार नामों में ‘अनंताय’ भी एक है. पंडित कल्कि राम के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें. अगर कोई तंत्र-बाधा या लगातार परेशानी से पीड़ित है तो सफेद सूती धागा लेकर उसे सिर से पैर तक नाप लें. ‘ॐ अनंताय नमः’ मंत्र का जाप करें.

अयोध्या. अनंत चतुर्दशी का पर्व सनातन धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की विधि-विधान से पूजा की जाती है. मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना और विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है. इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान अनंत की पूजा करते हैं और परिवार की सुख-शांति की कामना करते हैं. लोकल 18 से अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा करने का विशेष महत्व है. अनंत का अर्थ है जिसका न आदि है और न अंत. भगवान विष्णु के हजार नामों में ‘अनंताय’ भी एक नाम है. इसलिए इस दिन ‘ॐ अनंताय नमः’ मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है.

एक दिन पहले करें ये काम

पंडित कल्कि राम के अनुसार, अनंत चतुर्दशी से एक दिन पहले दो कच्चे केले घर ले आएं. चतुर्दशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें. इसके बाद एक सफेद सूती वस्त्र को हल्दी से रंगकर पूजा स्थान पर बिछाएं. इस वस्त्र के ऊपर दोनों कच्चे केले रखें और साथ में एक हल्दी की गांठ रखें. इसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए ‘ॐ अनंताय नमः’ मंत्र का 12 बार जाप करें.

तंत्र-बाधा से ऐसे मुक्ति

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की तंत्र-बाधा या लगातार किसी परेशानी से पीड़ित है तो सफेद सूती धागा लेकर उसे सिर से पैर तक अपने नाप के अनुसार लें. इसके बाद धागे को हल्दी से रंगकर भगवान अनंत का ध्यान करते हुए ‘ॐ अनंताय नमः’ मंत्र का जाप करें. इस धागे को किसी कन्या या योग्य ब्राह्मण से दाहिने हाथ में बंधवाया जा सकता है. अगर ब्राह्मण या कन्या से धागा बंधवाएं तो उन्हें यथासंभव दक्षिणा भी दें.

आर्थिक संकट कैसे काटें

पंडित कल्कि राम बताते हैं कि आर्थिक संकट से जूझ रहे लोग अनंत चतुर्दशी की शाम एक फूल या पीतल के कटोरे में साफ गेहूं भरें. इसमें एक हल्दी की गांठ रखें. इसके सामने दीपक जलाकर ‘ॐ अनंताय नमः’ मंत्र की एक माला यानी 108 बार जाप करें. इसके बाद गेहूं से भरे पात्र को पीले कपड़े से ढककर रसोई के किसी साफ स्थान पर रख दें.



Source link