Anupamaa: बाप के सपने के लिए किंजल ने उठाया बड़ा कदम, पारितोष के घटिया तंज पर भड़की अनुपमा, दिया करारा जवाब

Anupamaa: बाप के सपने के लिए किंजल ने उठाया बड़ा कदम, पारितोष के घटिया तंज पर भड़की अनुपमा, दिया करारा जवाब


Last Updated:

Anupamaa Written Update: टीवी शो अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में किंजल ने अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए कोचिंग क्लास की शुरुआत की है . वहीं पारितोष के ताना मारने पर अनुपमा ने उसे करारा जवाब दिया है . दूसरी तरफ काम की टेंशन में अनुपमा की तबीयत खराब हो जाती है . नीचे पढ़ें पूरा अपडेट.

Zoom

अनुपमा अपडेट (फोटो साभार-youtube grabe)

नई दिल्ली: अनुपमा का आज का एपिसोड ढेर सारे इमोशनल मोमेंट्स और नए ड्रामे से भरपूर रहा . एपिसोड की शुरुआत में किंजल पूरे शाह परिवार के सामने अनुपमा की जमकर तारीफ करती है . किंजल अनुपमा को अपनी मां, दोस्त और सबसे बड़ी ताकत बताती है . इसके बाद किंजल ऐलान करती है कि वह अपने पिता राखी दवे के पुराने सपने को पूरा करने के लिए फिर से कोचिंग क्लासेस शुरू कर रही है .

किंजल के इस बड़े फैसले पर अनुपमा बेहद खुश होती है. वह उसे आगे बढ़ने का आशीर्वाद देकर पूजा पूरी कराती है .

पारितोष की लगी क्लास

किंजल की इस खुशी के बीच पारितोष एक बार फिर अपनी पुरानी आदतों पर उतर आता है . पारितोष किंजल के कोचिंग खोलने पर सवाल उठाता है, कहता है कि उससे यह बिजनेस नहीं संभल पाएगा . पारितोष की बातें सुनकर अनुपमा का गुस्सा भड़क जाता है . अनुपमा तुरंत पारितोष को खरी-खोटी सुनाते हुए कहती है कि वह किसी भी महिला की मेहनत और काबिलियत को कम न आंके . अनुपमा पारितोष से साफ कहती है कि दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय वह पहले खुद में सुधार लाए .

राही और प्रेम का नया प्लान

दूसरी तरफ कैफे को बड़ा बनाने के लिए राही और प्रेम के बीच एक बेहद खास बातचीत होती है . राही प्रेम को समझाती है कि बिजनेस को आगे ले जाने के लिए किसी अच्छे पार्टनर का होना जरूरी है . प्रेम अपनी कमी एक्सेप्ट करते हुए कहता है कि उसे सिर्फ खाना बनाना आता है और वह बिजनेसमैन नहीं है . इस पर राही उसका पूरा हौसला बढ़ाती है और दोनों मिलकर कैफे को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का फैसला करते हैं . इसी बीच राही बिना किसी हिचकिचाहट के प्रेम से अपने प्यार का इजहार भी कर देती है .

अनुपमा की बिगड़ी तबीयत और बा को सताया डर

शाह हाउस में बा यानी लीला इस बात से परेशान हैं कि सब अपने काम में बिजी हैं और घर का सारा काम उन पर आ रहा है . अनुपमा और किंजल बा को भरोसा दिलाती हैं कि वे घर का सारा काम संभाल लेंगी . वहीं हसमुख बा को समझाते हैं कि वे बुढ़ापे में अकेले रह जाने की फालतू चिंता छोड़कर खुश रहने की कोशिश करें . इस सब के बीच अनुपमा बिना आराम किए लगातार काम में जुटी रहती है . काम के भारी तनाव की वजह से अचानक अनुपमा को तेज चक्कर आने लगते हैं और उसकी तबीयत बिगड़ जाती है, जिससे दिग्विजय और पूरा परिवार बेहद फिक्रमंद हो जाता है .

गणेशोत्सव के चंदे पर अनुपमा का चैलेंज

एपिसोड के अंत में गणेशोत्सव की तैयारियों के दौरान बड़ा ड्रामा देखने को मिलता है . अनुपमा खुद अपने हाथों से मिट्टी के गणेश जी बना रही होती है . तभी वहां कुछ लोकल लड़के आकर पूजा के नाम पर जबरन 51 हजार रुपये चंदे की मांग करते हैं . जब हसमुख 1100 रुपये देते हैं तो वे लड़के बदतमीजी करते हुए 21 हजार रुपये पर अड़ जाते हैं . इस पर अनुपमा उन लड़कों को सबक सिखाने के लिए एक शर्त रखती है . अनुपमा कहती है कि अगर वे उसके 3 आसान सवालों के सही जवाब दे देंगे, तो वह उन्हें पूरे 21 हजार रुपये चंदा दे देगी .



Source link