55-65 की रफ्तार, बंगाल की खाड़ी में बवंडर, क्या यूपी में भी आने तूफान-बारिश? जानें IMD का अपडेट

55-65 की रफ्तार, बंगाल की खाड़ी में बवंडर, क्या यूपी में भी आने तूफान-बारिश? जानें IMD का अपडेट


Last Updated:

19 September, UP Kal Ka Muasam: उत्तर प्रदेश में कल यानी 19 सितंबर 2026 को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार और बादलों की आवाजाही से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं, देश के अन्य हिस्सों में अंडमान-निकोबार में भारी बारिश और कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा.

Zoom

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम? (सांकेतिक)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सितंबर महीने के आखिरी दौर में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है. कल यानी 19 सितंबर 2026 को राज्य के तमाम इलाकों में बादलों की आवाजाही और तेज हवा की रफ्तार रहने की संभावना है. मौसम विभाग की बुलेटिन के मुताबिक, कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न संभागों में मौसम मिला-जुला रुख दिखाएगा. राज्य के दोनों ही प्रमुख हिस्सों यानी वेस्ट यूपी और ईस्ट यूपी में कुछ चुनिंदा स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की बहुत अधिक संभावना जताई गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि पूरे प्रदेश के लिए किसी भी तरह की गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई है. ये मान लीजिए कि यूपी में अब बारिश होने की बहुत ही कम संभावना है.

मौसम विभाग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो पूरे राज्य में कहीं भी बारिश नहीं दिख रही है. यूं कहें कि दिन में उमस और गर्मी के बाद सुबह-शाम बिलकुल हल्की ठंड की भीनी एहसास महसूस होने लगी है. कल 19 सितंबर को छिंटपुट जिलों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी, वहां अचानक से हवा की रफ्तार तेज महसूस की जा सकती है. हवा के झोंकों और बादलों की छांव के चलते उमस भरी गर्मी से जूझ रहे आम जनता को बड़ी राहत मिलने की पूरी उम्मीद है. तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक की मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुहाने मौसम का अहसास होगा.

कल पूरे देश में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. ताजा अपडेट के अनुसार, मानसून की वापसी की वजह से बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज हो गई है. मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक और तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को तेज हवा की रफ्तार जनजीवन को प्रभावित कर सकती है. अंडमान-निकोबार से लेकर बिहार और आसपास के राज्यों पर आंधी तूफान का असर देखा जा सकता है.

वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ 40 से 50 किमी/घंटा की तेज रफ्तार हवाएं चलने की चेतावनी है. इसके अलावा अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के दूरदराज के इलाकों में हवा की गति 45 से 55 किमी/घंटा से बढ़कर 65 किमी/घंटा तक के खतरनाक झोंकों के रूप में दर्ज की जा सकती है, जिसके मद्देनजर मछुआरों को समुद्र तटों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है. दूसरी ओर, पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी की प्रक्रिया भी अब शुरू होने जा रही है.

बदलते मौसम के बीच प्रशासन की लोगों से अपील
उत्तर प्रदेश में कल का दिन कुल मिलाकर सुहाना और राहत भरा रहने वाला है. हवा की चाल भले ही थोड़ी तेज हो, लेकिन बारिश और बादलों के साए में लोग सुकून भरा दिन बिता सकेंगे. स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बदलते मौसम के इस दौर में यात्रा करते समय पूरी सावधानी बरतें.



Source link