‘हनुमान अंश’ ने बना दी जोड़ी? शोभिनव और पूर्णिमा का वीडियो वायरल होते ही बोले नेटिजेंस- ‘ये दोनों पति-पत्नी हैं?’

‘हनुमान अंश’ ने बना दी जोड़ी? शोभिनव और पूर्णिमा का वीडियो वायरल होते ही बोले नेटिजेंस- ‘ये दोनों पति-पत्नी हैं?’


Last Updated:

Hanuman Ansh: ‘हनुमान अंश’ की कहानी और किरदारों ने दर्शकों का दिल जीता, लेकिन अब फिल्म की एक जोड़ी पर्दे से बाहर भी सुर्खियां बटोर रही है. शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग देखकर फैंस का ध्यान उनकी तरफ खिंच गया. कमेंट्स में कोई जोड़ी की तारीफ कर रहा है, तो कोई दोनों की रियल जोड़ी बनने का बात कर रहे हैं.

Zoom

शोभिनव सत्य-पूर्णिमा तिवारी फिल्म ‘हनुमान अंश’ में लीड रोल में हैं.

नई दिल्ली. ‘हनुमान अंश’ फिल्म के 2026 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है. फिल्म का न हाई-फाई बजट न बड़े स्टार. लेकिन फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद फिल्म के लीड स्टार यानी नीम करोली बाबा और उनकी पत्नी रामबेटी का किरदार निभाकर शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. अब फिल्म की यही जोड़ी एक वायरल वीडियो की वजह से फिर चर्चा में है. दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देख फैंस कह रहे हैं कि ये दोनों रियल लाइफ में भी काफी अच्छी लगते हैं.

दरअसल, गणेश उत्सव के पावन अवसर पर दोनों कलाकार मुंबई के प्रसिद्ध ‘लालबागचा राजा’ के दरबार में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. दर्शन के दौरान वहां फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई. इस दौरान लोगों की नजर शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी के बॉन्ड पर गई. शोभिनव ने पूर्णिमा का हाथ थामा था और उनके साथ कदम से कदम मिलकर चल रहे थे. कुछ सेकेंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी तरफ खींच लिया.

नेटिजेंस बोले-‘ये दोनों पति-पत्नी हैं?’

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो आया. कॉमेंट्स का सिलसिला शुरू हो गया. कुछ लोगों ने दोनों की जोड़ी की तारीफ की. वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में दोनों की शादी तक की बात कह दी. एक यूजर ने लिखा कि जिस तरह दोनों हाथ थामकर चल रहे हैं, काश वे शादी कर लें. दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘बाबा की जोड़ी बन गई लगता है.’ कुछ लोगों ने उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को याद करते हुए कहा कि फिल्म में दोनों अच्छे लगे थे और अब ऑफस्क्रीन भी उनकी बॉन्डिंग पसंद आ रही है. हालांकि, ये सिर्फ लोगों का कहना है. उन्होंने अपने रिश्ते पर कोई ऑफिशियल घोषणा भी नहीं की है.

View this post on Instagram





Source link