वैभव की ताकत देख हैरान शिवम दुबे! बोले- 15 साल का है, लेकिन तगड़ा मारता है
Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की. शिवम ने न्यूज18 इंडिया के खास कार्यक्रम ‘जज्बा’ में बताया कि वह उम्र में ही भले ही अभी कम हैं, लेकिन उनके अंदर गजब की ताकत है. इसके अलावा शिवम ने ड्रेसिंग रूम में वैभव की मस्ती के बारे में भी बताया.
शिवम दूबे और वैभव सूर्यवंशी
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की इन दिनों खासी धूम है. हर मैच में फैंस वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी देखना चाहते हैं, लेकिन बदकिस्मती से उन्हें हाल ही में खत्म हुई अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के एक भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला. इसके पीछे की वजह टीम संयोजन रही है. सिर्फ क्रिकेट फैंस ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के उनके साथी खिलाड़ी भी वैभव की बल्लेबाजी और ताकत को देखकर दंग हैं.
वैभव की बल्लेबाजी को लेकर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने न्यूज18 इंडिया के खास कार्यक्रम ‘जज्बा’ में चर्चा की. राष्ट्रीय राजधानी स्थित ‘भारत मंडपम’ में आयोजित इस कॉन्क्लेव में उन्होंने बताया कि बेशक वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं, लेकिन उनमें बहुत ताकत है.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर शिवम दुबे ने क्या कहा?
वैभव सूर्यवंशी को लेकर शिवम दुबे ने कहा, “वैभव मारता बड़ा तगड़ा है. मैंने ऐसा टैलेंट नहीं देखा है. उसको अभी मौका इसलिए नहीं मिल रहा, क्योंकि पहले से खेल रहे हमारे दोनों ओपनर्स ने टीम के लिए बहुत रन बनाए हैं. ऐसे में अभी पहले उन्हें तरजीह दी जा रही है. वैभव को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.”
ड्रेसिंग रूम में वैभव की मस्ती को लेकर शिवम दुबे ने कहा, “वैभव सच में बच्चा है. वह ड्रेसिंग रूम में भी खूब मस्ती करता है. हमें उसे समझाना पड़ता है कि थोड़ा सीरियस हो जाओ, लेकिन वैभव जब मैदान पर उतरता है तो उसका अंदाज बिल्कुल अलग होता है.”
अफगानिस्तान के खिलाफ कैसा रहा शिवम प्रदर्शन
वहीं, शिवम दुबे की बात करें तो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. शिवम को तीन मैचों में से सिर्फ एक में बल्लेबाजी का मौका मिला, जिसमें वह 14 रन बनाए थे. इसके अलावा उन्होंने दो मैचों में गेंदबाजी की, लेकिन उसमें भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. पहले मैच में उन्होंने गेंदबाजी में 21 रन खर्च किए, लेकिन विकेट नहीं मिला. दूसरे मैच में भी शिवम 13 रन दिए, लेकिन उनके खाते में विकेट नहीं आया.