लौकी उगाने वालों को हो जाएगा बड़ा नुकसान! तैयार होने से पहले खराब हो रही फसल, जानें इस खतरे का उपाय

लौकी उगाने वालों को हो जाएगा बड़ा नुकसान! तैयार होने से पहले खराब हो रही फसल, जानें इस खतरे का उपाय


होमताजा खबरकृषि

लौकी उगाने वालों को हो जाएगा बड़ा नुकसान! तैयार होने से पहले खराब हो रही फसल

Last Updated:

Lauki Kheti Tips: बारिश कमजोर पड़ते ही मौसम में बदलाव के बीच फसल पर कीटों का खतरा बढ़ने लगा है. कई खेतों में तैयार हो रही लौकी के फलों में छेद और सड़न की समस्या सामने आ रही है. किसानों को समय रहते फसल की निगरानी कर बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है.

Lauki Kheti Tips: मध्य प्रदेश के सीधी में लौकी की खेती करने वाले किसान इन दिनों कीटों के प्रकोप से चिंतित हैं. बारिश के कमजोर पड़ने और मौसम में बदलाव के कारण सब्जियों की फसलों पर असर पड़ रहा है, जिससे लौकी की तैयार फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है. किसानों को खेतों की नियमित निगरानी और शुरुआती स्तर पर कीटों की पहचान कर कदम उठाने की सलाह दी गई है.

लौकी की फसल पर कीटों का असर
सीधी जिले के पाडरा निवासी किसान संतोष सिंह ने बताया कि लौकी की फसल में नियमित खेत की निगरानी सबसे जरूरी है. किसानों को सुबह या शाम के समय पौधों की पत्तियों, नई कोपलों और बेलों को ध्यान से देखना चाहिए. पत्तियों पर छेद, सफेद या पीले धब्बे, या पत्तियों का मुड़ना कीट या रोग के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में प्रभावित पौधों की पहचान कर कृषि विशेषज्ञ से सलाह लेना आवश्यक है.

फल मक्खी से नुकसान की आशंका
लौकी की फसल में फल मक्खी का प्रकोप भी किसानों के लिए समस्या बन सकता है. यह कीट छोटे और विकसित हो रहे फलों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे फल अंदर से सड़ने लगते हैं और उत्पादन प्रभावित होता है. खेत में खराब या सड़े हुए फलों को तुरंत हटाकर नष्ट करने की सलाह दी गई है.

खेत की साफ-सफाई का महत्व
संतोष सिंह सेंगर के अनुसार, खेत में अनावश्यक खरपतवार और गिरे हुए फलों को जमा नहीं होने देना चाहिए. खेत की साफ-सफाई रखने से कई तरह के कीटों के पनपने की संभावना कम होती है. बेलों के बीच पर्याप्त हवा और रोशनी पहुंचना भी जरूरी है. किसानों को जरूरत के अनुसार सिंचाई करनी चाहिए और खेत में लंबे समय तक पानी जमा नहीं होने देना चाहिए.

कीटनाशक के उपयोग में सावधानी
किसानों को यह भी सलाह दी गई है कि कीट दिखाई देने पर बिना जानकारी के किसी भी कीटनाशक का छिड़काव न करें. फसल में कीट की पहचान और उसके प्रकोप के स्तर को जानने के बाद ही उचित नियंत्रण उपाय अपनाना चाहिए. रासायनिक दवाओं का इस्तेमाल कृषि विशेषज्ञ की सलाह और निर्धारित मात्रा के अनुसार ही किया जाना चाहिए.



Source link