‘मैं राहुल गांधी से शादी करना चाहती हूं’, कांग्रेस के ‘युवराज’ की खातिर दिल्ली से इंदौर पहुंची युवती

‘मैं राहुल गांधी से शादी करना चाहती हूं’, कांग्रेस के ‘युवराज’ की खातिर दिल्ली से इंदौर पहुंची युवती


Last Updated:

Rahul Gandhi: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले एक युवती का बयान चर्चा में आ गया है. देवोशीष मुखर्जी नाम की युवती ने राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जताई है. वह राहुल के कार्यक्रम के लिए इंदौर पहुंची हैं. अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Zoom

राहुल गांधी के लिए दिल्ली से इंदौर पहुंची युवती

(रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता)

Rahul Gandhi Indore Tour: इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम होने वाला है. इसको लेकर कांग्रेसी बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं. अब कार्यक्रम से पहले ही राहुल की एक बड़ी फैन देवोश्री मुखर्जी सामने आई है, जिसने कहा है कि वह राहुल गांधी से शादी करना चाहती है.

देवोशीष मुखर्जी ने कहा कि राहुल गांधी राहुल युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को जिस तरह उठाते हैं, उसका युवाओं पर प्रभाव पड़ता है. इसी वजह से वह उन्हें सुनने के लिए इंदौर पहुंची हैं. उन्होंने राहुल गांधी को लेकर अपनी पसंद जाहिर करते हुए कहा कि अगर अभिनेत्री करीना कपूर राहुल गांधी के साथ डेट करना चाहती थीं, तो एक आम लड़की भी उनसे शादी करने की इच्छा रख सकती है. उनका यह बयान ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले चर्चा में आ गया है.

राहुल के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने पहले ही करवाए रजिस्ट्रेशन
देवोशीष मुखर्जी राहुल गांधी की टीम से जुड़ी हुई हैं और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए दिल्ली से इंदौर पहुंची हैं. उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों की मौजूदगी के बीच उन्हें सुनना चाहती हैं. इंदौर में राहुल के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और छात्र शामिल होंगे. इसके लिए कांग्रेस ने पहले ही रजिस्ट्रेशन करवा लिए हैं. इसके अलावा सिंगर राघव चैतन्य की प्रस्तुति भी कार्यक्रम का हिस्सा होगी.

रीजनल पार्क के सामने ग्राउंड में आयोजित होगा कार्यक्रम
रीजनल पार्क के सामने मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो ग्राउंड’ नाम दिया है. इसी मंच से राहुल गांधी युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे. युवती ने कहा मुझे जैसी ऐसी कई लड़कियां जो राहुल गांधी से शादी करना चाहती हैं. लड़कियों में राहुल गांधी को लेकर जबरदस्त क्रेज है.



Source link