Last Updated:
Banana Peel For Skin: कई लोग केले के छिलके का अंदरूनी हिस्सा स्किन पर रगड़ते हैं. इसके पीछे लोगों का मानना है कि इससे मिलने वाले फायदे बिल्कुल महंगे बोटॉक्स की तरह होते हैं. इस बात में कितना दम है इसे समझने के लिए हमने स्किन एक्सपर्ट से बात की है. यहां जानिए केले के छिलके को स्किन पर रगड़ने से क्या होता है.
चमकती टाइट और जवां स्किन के लिए आज के समय में लोग काफी कुछ ट्रीटमेंट और थेरेपी लेते हैं. एक तरफ मार्केट में महंगे ब्यूट्री ट्रीटमेंट हैं तो दूसरी ओर इसके सस्ते और नेचुरल विकल्प. हाल ही में अदा शर्मा ने अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो में महंगे बोटॉक्स का केले के छिलके वाला सस्ता हैक ट्राई किया. इसके कैप्शन में उन्होंने ये भी लिखा कि 3 हफ्ते तक मैं इसे रोज करूंगी, फिर बताऊंगी कि वर्क हुआ की नहीं. हालांकि हमने इस हैक के असर और इंटरनेट पर वायरल केले के छिलके को बोटॉक्स का विकल्प बताने वाले दावे की सच्चाई को समझने के लिए स्किन एक्सपर्ट से बात की.
एलांटिस हेअल्थ्केयर नई दिल्ली की डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन, एम् बी बी एस और एम् डी, डॉ. चांदनी जैन गुप्ता, ने बताया कि केले के छिलके के नरम अंदरूनी हिस्से को त्वचा पर रगड़ने से झुर्रियां कम करने और त्वचा को कसने में मदद मिल सकती है, जिससे बोटॉक्स जैसा असर होता है. क्योंकि केले आसानी से मिल जाते हैं और उनके छिलके आमतौर पर फेंक दिए जाते हैं, इसलिए यह तरीका काफी आकर्षक लगता है. हालांकि, त्वचा की खूबसूरती में टेम्पररी इम्प्रूवमेंट और झुर्रियों के असली इलाज के बीच का अंतर समझना बहुत जरूरी है.
View this post on Instagram