बेंगलुरु सेंट्रल जेल के कैदियों की संवरेगी जिंदगी, कमाई का खुलेगा रास्‍ता – Bengaluru Central Prison launches bakery to train inmates generate revenue

बेंगलुरु सेंट्रल जेल के कैदियों की संवरेगी जिंदगी, कमाई का खुलेगा रास्‍ता – Bengaluru Central Prison launches bakery to train inmates generate revenue


होमताजा खबरदेश

बेंगलुरु सेंट्रल जेल के कैदियों की संवरेगी जिंदगी, कमाई का खुलेगा रास्‍ता

Last Updated:

Bengaluru News: कैदियों में सुधार लाना बेहद जरूरी होता है. यही वजह है कि प्रशासन की ओर से जेल में बंद कैदियों की जिंदगी में सुधार लाने के लिए समय-समय पर कदम उठाए जाते रहे हैं. एक बार फिर से ऐसा ही किया गया है.

Zoom

बेंगलुरु में सेंट्रल जेल के कैदी अब कमाई का जरिया बनेंगे.

Bengaluru News: बेंगलुरु सेंट्रल जेल में कैदियों को बेकरी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण देने और जेल प्रशासन के जरिए राजस्व जुटाने के उद्देश्य से ‘नव संकल्प बेकरी’ शुरू की गई है. अधिकारियों के मुताबिक, इस पहल का मकसद कैदियों को ऐसे व्यावहारिक कौशल से लैस करना है, जिससे वे जेल से रिहा होने के बाद बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें.

जेल, सुधार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आलोक कुमार ने 17 सितंबर को बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा स्थित सेंट्रल जेल के अधिकतम सुरक्षा वाले परिसर में इस बेकरी इकाई का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से शुरू की गई ‘नव संकल्प बेकरी ऑन व्हील्स’ को भी रवाना किया.

आलोक कुमार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि जेल और सुधार प्रशासन के केंद्र में जीवन को फिर से संवारना और भविष्य के लिए उम्मीद पैदा करना होना चाहिए. उन्होंने बेकरी इकाई और मोबाइल बेकरी की शुरुआत को इसी दिशा में उठाया गया कदम बताया.

अधिकारियों के अनुसार, डीजीपी ने बेकरी में तैयार किए गए उत्पादों का स्वयं निरीक्षण किया और उनके स्वाद एवं गुणवत्ता की सराहना की. उन्होंने कैदियों से बातचीत भी की और बेकरी उत्पाद तैयार करते समय गुणवत्ता तथा स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सलाह दी.

उन्होंने कहा कि बेकरी उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण पूरा करने वाले नए सजायाफ्ता कैदियों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे. इससे उन्हें प्रशिक्षण हासिल करने और भविष्य में रोजगार के अवसर तलाशने में मदद मिल सकती है.

जेल प्रशासन ने बताया कि अच्छी गुणवत्ता वाले बेकरी उत्पाद तैयार कर उन्हें आम लोगों को बेचने की योजना है. डीजीपी ने निर्देश दिया कि इन उत्पादों की बिक्री के लिए मोबाइल बेकरी का इस्तेमाल किया जाए और इसे बेंगलुरु के विभिन्न अदालत परिसरों तथा बस अड्डों जैसे स्थानों पर ले जाया जाए.

अधिकारियों के मुताबिक, ‘नव संकल्प बेकरी’ देश की जेलों में स्थापित आधुनिक बेकरी इकाइयों में से एक है. इस परियोजना का उद्देश्य एक ओर जेल के भीतर तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को बाजार तक पहुंचाकर सरकार के लिए राजस्व पैदा करना है, वहीं दूसरी ओर कैदियों को प्रशिक्षण देकर उनके पुनर्वास में मदद करना है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link