Last Updated:
LCA Mk-1A Delivery Update: भारत ने फ्रांस से 100 से ज्यादा राफेल फाइटर जेट खरीदने के प्रस्ताव को ही झंडी दे दी है. अब इसकी कीमत समेत अन्य चीजों पर बातचीत चल रही है. इस बीच, भारत पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट खरीदने पर भी विचार कर रहा है, ताकि चीन के साथ पैदा हुए गैप को फौरी तौर पर भरा जा सके. हालांकि, इसपर फिलहाल निर्णायक फैसला नहीं हुआ है. दूसरी तरफ, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट MK-1A को लेकर गुड न्यूज सामने आई है.
HAL के चेयरमैन और एमडी रवि के. ने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट यानी LCA Mk-1A फाइटर जेट की डिलीवरी पर बड़ा अपडेट दिया है. (फोटो: ANI)
LCA Mk-1A Delivery Update: इंडियन एयरफोर्स के लिए फाइटर जेट के 42 स्क्वाड्रन स्वीकृत हैं. इसका उद्देश्य पाकिस्तान और चीन की सीमा को महफूज रखना है. चिंता की बात यह है कि IAF के फाइटर जेट स्क्वाड्रन की संख्या 29 के आसपास पहुंच चुकी है. ऐसे में यदि भारत को टू-फ्रंट वॉर सिचुएशन का सामना करना पड़ा तो हालात गंभीर हो सकते हैं. इसी को देखते हुए भारत ने नेक्स्ट जेनरेश्न का फाइटर जेट डेवलप करने के लिए AMCA प्रोजेक्ट लॉन्च किया है. दूसरी तरफ, तेजस सीरीज के तहत लड़ाकू विमान डेवलप करने का काम लगातार चल रहा है. इसके साथ ही भारत ने वायुसेना की ताकत को बनाए रखने के लिए फ्रांस से 100 से ज्यादा राफेल फाइटर जेट खरीदने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. इनमें से कुछ विमान फ्लाई-बाय यानी पूरी तरह से तैयार स्थिति में मिलेंगे, जबकि अन्य का भारत में ही उत्पादन किया जाएगा. साथ ही पांचवीं पीढ़ी का विमान खरीदने पर भी विचार किया जा रहा है. इन सबके बीच, हिन्दुस्तान एयरनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट LCA Mk-1A पर बड़ी खुशखबरी दी है. तमाम लेट-लतीफी के बाद एचएएल ने LCA Mk-1A की डिलीवरी पर बड़ा अपडेट दिया है. एचएएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर रवि के. ने बताया कि इस साल के अंत तक LCA Mk-1A की डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी. इंडियन एयरफोर्स के लिए यह बिग बूस्ट होगा.