एक साल में 1100 से ज्‍यादा मौतें! ‘आतंक’ फैलाने वाला पाकिस्‍तान खुद कैसे हो रहा है इसका श‍िकार

एक साल में 1100 से ज्‍यादा मौतें! ‘आतंक’ फैलाने वाला पाकिस्‍तान खुद कैसे हो रहा है इसका श‍िकार


पाकिस्तान के खैबर पख्तुनखां प्रांत की एक मस्जिद में आत्‍मघाती हमला हुआ है. इस भीषण विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है जबकि कई अन्य लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. विस्फोट प्रांत के कोहट जिले में ओल्ड पुलिस लाइन के पास हुआ. अभी तक इस विस्फोट की किसी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है. विस्फोटक से लदी एक गाड़ी ओल्ड पुलिस लाइंस के पास टकराई और जोरदार धमाका हुआ. पाकिस्‍तान में इस साल 990 से ज्‍यादा आतंकी हमले हुए हैं. सालों से भारत में आतंक फैलाने और हमारे सैनिकों को मारने की नापाक कोशिश करता हमारा पड़ोसी देश अब खुद आतंक की चपेट में आ रहा है.

आज हुए इस हमले पर खैबर पख्तुनखां की 1122 रेस्क्यू टीम के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजल ने बताया कि बचाव कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं. इस घटना में जो लोग घायल हुए हैं उन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है.

पाकिस्तान में विस्फोट की एक पुरानी फाइल फोटो. रायटर

एक साल में 990 आतंकी हमले

पाकिस्तान में इस साल आतंकी घटनाओं में अचानक काफी बढ़ोत्तरी देखने को म‍िल रही है. पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (PICSS) के अनुसार, जनवरी से अगस्त 2026 तक पूरे पाकिस्तान में 990 आतंकी हमले दर्ज किए गए हैं. इनमें 1126 लोगों की जान चली गई. यहां अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा 199 हमले हुए हैं. जबकि जुलाई में 144 आतंकी हमले दर्ज किए गए थे. इनमें अगस्त में 158 लोगों की मौत हुई, जबकि जुलाई में हमलों से जुड़ी 268 मौतें दर्ज की गई थीं.

दुनिया का दूसरा आतंकवाद-प्रभावित देश है पाकिस्‍तान
ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 की रिपोर्ट पाकिस्तान के लिए गंभीर चेतावनी लेकर आई है. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान अब दुनिया का दूसरा सबसे आतंकवाद-प्रभावित देश बन गया है. एक साल पहले यानी 2024 में वह चौथे स्थान पर था, लेकिन आतंकी घटनाओं और मौतों में तेज बढ़ोतरी के कारण उसकी रैंकिंग और खराब हो गई.

रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों ने पिछले एक साल में अपनी गतिविधियां काफी बढ़ा दी हैं. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हमलों में करीब 90 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के हमले लगभग 60 प्रतिशत बढ़े हैं. वहीं, इस्लामिक स्टेट-खुरासान (IS-K) भी अब अपनी पहुंच बढ़ाते हुए सिर्फ सीमावर्ती इलाकों तक सीमित नहीं रहा है और उसने पाकिस्तान के बड़े शहरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है.

पाकिस्‍तान में अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा 199 हमले हुए हैं. जबकि जुलाई में 144 आतंकी हमले दर्ज किए गए थे. (फोटो- रॉयटर्स)

खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सबसे ज्‍यादा टारगेट

आतंकवाद का सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में देखने को मिला. रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में हुई कुल आतंकी घटनाओं में से लगभग 90 प्रतिशत इन्हीं दो क्षेत्रों में हुईं. इससे साफ है कि पाकिस्तान के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी इलाके अभी भी सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं.

रिपोर्ट में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को लगातार दूसरे वर्ष देश का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बताया गया है. आंकड़ों के अनुसार, 2024 में इस संगठन ने 482 हमले किए, जिनमें 558 लोगों की जान गई. यह संख्या 2023 की तुलना में 91 प्रतिशत अधिक है. विशेषज्ञों का मानना है कि अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा समीकरण बदलने से TTP को नई ताकत और संचालन की अधिक स्वतंत्रता मिली है, जिसका असर पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा पर साफ दिखाई दे रहा है.



Source link