Ranchi Crime News: जिस भाई के साथ खून का रिश्ता, उसी ने छोटे भाई की जान ले ली, रांची में रिश्तों के कत्ल की दिल दहला देने वाली कहानी

Ranchi Crime News: जिस भाई के साथ खून का रिश्ता, उसी ने छोटे भाई की जान ले ली, रांची में रिश्तों के कत्ल की दिल दहला देने वाली कहानी


Last Updated:

Ranchi Crime News: जिस रिश्ते से सबसे ज्यादा भरोसे की उम्मीद होती है, उसी रिश्ते ने खौफनाक मोड़ ले लिया. रातू थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया जिससे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई. आरोप है कि हत्या के बाद बड़ा भाई शव को खेत में छोड़कर फरार हो गया. वहीं, सवाल यह कि आखिर दोनों भाइयों के बीच ऐसा क्या हुआ कि विवाद हत्या तक पहुंच गया. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

Zoom

बड़े भाई ने छोटे भाई को कुदाल से काट डाला

रांची. झारखंड की राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के चिपरा इलाके के एक खेत में विक्रम उरांव का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के दौरान बड़े भाई ने ही छोटे भाई पर कुदाल से हमला कर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया और शव को खेत में छोड़ दिया.

खेत में पड़ा मिला शव

मृतक की पत्नी के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी को भागते हुए देखा गया. शक होने पर जब शोर मचाया गया, तो आसपास के लोगों की मदद से खेत में तलाश की गई, जहां विक्रम उरांव का शव पड़ा मिला. घटना की जानकारी मिलते ही रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

पत्नी ने आरोपी  को भागते देखा

वहीं, मामले पर मुखिया का कहना है कि क्या विवाद हुआ ये स्पष्ट नहीं है. अब तो आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की पूरी कहानी और विवाद की असली वजह सामने आएगी. फिलहाल एक भाई की हत्या हो चुकी है और दूसरा भाई कानून के शिकंजे से बचने के लिए फरार है. पुलिस पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ?

फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी भाई को गिरफ्तार करना है. एक ओर परिवार ने अपना सदस्य खो दिया है, तो दूसरी ओर हत्या का आरोपी भाई फरार है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद ही वारदात की पूरी कहानी और विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी. आखिर ऐसा कौन सा पारिवारिक विवाद था, जिसने खून के रिश्ते को ही हत्या के रिश्ते में बदल दिया.



Source link