IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: अक्षर पटेल ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर अफगानिस्तान को दिया झटके पर झटका

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: अक्षर पटेल ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर अफगानिस्तान को दिया झटके पर झटका


नई दिल्ली.  जीत के रथ पर सवार भारतीय क्रिकेट टीम तीसरे और आखिरी टी20 मैच में आज अफगानिस्तान के सामने है.  भारत ने सीरीज के शुरुआती दो मैचों को जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर लिया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम तीसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज में अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप करने के इरादे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उतरी है.  उधर, अफगानिस्तान की कोशिश कम से कम आखिरी मैच को जीतकर भारत से विदाई चाहेगी. भारत तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से आगे है. अफगानिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. अर्शदीप सिंह की जगह यश ठाकुर को मौका दिया है जबकि वैभव सूर्यवंशी को फिर प्लेइंंग इलेवन से बाहर रखा गया है.

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह.

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल्ला अहमदजई, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी.

September 17, 202621:48 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: अफगानिस्तान के 2 विकेट गिरे

अफगानिस्तान ने एक ही ओवर में दो विकेट गंवाकर खुद को मुश्किल में डाल दिया है. अक्षर पटेल ने रहमनुल्लाह गुरबाज के बाद सेदिकुल्लाह अटल को पवेलियन भेजा. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में ये दोनों विकेट चटकाए. गुरबाज 15 रन बनाकर आउट हुए वहीं सेदिकुल्ला एक रन बनाकर आउट हुए.

September 17, 202621:16 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: भारत ने 221 रन बनाए, अफगानिस्तान के सामने 222 का टारगेट

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates:  भारत ने अफगानिस्तान को 222 रन का टारगेट दिया है. टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए.

September 17, 202620:36 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: भारत का तीसरा विकेट गिरा, संजू सैमसन 50 रन बनाकर आउट

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates: भारत ने अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और संजू सैमसन के विकेट जल्दी जल्दी गंवा दिए. अभिषेक 108 रन बनाकर आउट हुए वहीं तिलक वर्मा 5 गेंदों पर दो रन ही बना सके. संजू सैमसन लगातार दूसरा अर्धशतक जड़कर आउट हुए.

September 17, 202620:18 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर जड़ा शतक

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates: अभिषेक शर्मा टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बन गए हैं. उन्होंने 30 गेंदों पर शतक ठोका. इस दौरान अभिषेक ने रोहित के 35 गेंदों पर शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा.

September 17, 202619:54 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: अभिषेक शर्मा की 16 गेंदों पर फिफ्टी, स्कोर 85/0

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates: अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.  वह इस समय चौथे गियर में बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत ने 4 ओवर में 85 रन जोड़ लिए हैं.

September 17, 202619:46 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: अभिषेक- संजू की जोड़ी ने भारत को दिलाई विस्फोटक शुरुआत

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates:  अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई है. दोनों ने 3 ओवर में 45 रन बना लिए हैं. अभिषेक 13 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद हैं वहीं संजू 5 गेंदों पर तीन रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं. 3 ओवर में स्कोर 45/0 

September 17, 202619:31 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score:भारत की बैटिंग शुरू, संजू सैमसन- अभिषेक शर्मा की जोड़ी मोर्चे पर

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates:  भारत की बैटिंग शुरू हो चुकी है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. अफगानिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी गेंदबाजी करने के लिए आए हैं.

September 17, 202619:11 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: दो बदलाव के साथ उतरा अफगानिस्तान

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates:  इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल्ला अहमदजई, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी.

September 17, 202619:09 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी फिर प्लेइंग XI से बाहर, यश ठाकुर को मौका

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates: भारत ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. अर्शदीप सिंह की जगह यश ठाकुर को मौका दिया है जबकि वैभव सूर्यवंंशी फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं.  भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह.

September 17, 202619:04 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score:अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates: अफगानिस्तान ने तीसरे और आखिरी टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह पहले बैटिंग ही करना चाहते थे.

September 17, 202618:39 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत 2-0 से आगे

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates: भारतीय टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से आगे है. भारत ने दोनों शुरुआती मुकाबले सात विकेट से जीते. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय अपने घर में शानदार प्रदर्शन कर रही है.  दोनों मैचों में भारत ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया.

September 17, 202618:38 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: नितीश कुमार रेड्डी को लेकर गावस्कर ने कही ये बात

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates: सुनील गावस्कर ने नितीश कुमार रेड्डी की तारीफ में कहा कि वह एक बेहतरीन और होनहार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. गावस्कर के अनुसार, जब नितीश ने आईपीएल में अपना सफर शुरू किया था और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले, वह मुख्य रूप से एक बल्लेबाज के रूप में जाने जाते थे और उनकी बल्लेबाजी तकनीक बेहद शानदार थी. हालांकि, उस पहले सीजन के अंत में जब उन्होंने कुछ ओवर गेंदबाजी की, तभी से यह साफ झलकने लगा था कि उनमें एक बेहतरीन ऑलराउंडर बनने की पूरी क्षमता मौजूद है.

September 17, 202618:36 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग XI

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates:  रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान/नवीन-उल-हक/अब्दुल्ला अहमदजई, फजलहक फारूकी.

September 17, 202618:34 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: भारत-अफगानिस्तान तीसरे टी20 में कितने बजे टॉस होगा

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates: भारत अफगानिस्तान तीसरे टी20 मैच में टॉस शाम 7:00 बजे होगा. मुकाबले में पहली गेंद शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर फैन कोड पर देख सकते हैं.

September 17, 202618:32 IST

नमस्कार

न्यूज 18 हिंदी ऑनलाइन क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका सभी का स्वागत है. भारत और अफगानिस्तान के बीच आज तीसरा टी20 मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है.  इस मैच से जुड़ी पल पल के अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.



Source link