Gujju Love Guru Passes Away -‘सबको अकेला छोड़कर चला गया…’ जिगरी यार की मौत पर की भावुक पोस्ट, 5 घंटे बाद ‘गुज्जू लव गुरु’ की भी मौत

Gujju Love Guru Passes Away -‘सबको अकेला छोड़कर चला गया…’ जिगरी यार की मौत पर की भावुक पोस्ट, 5 घंटे बाद ‘गुज्जू लव गुरु’ की भी मौत


Last Updated:

Gujarati Content Creator Death News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘गुज्जू लव गुरु’ चंदन राठौड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे से कुछ घंटे पहले उन्होंने दोस्त की मौत पर पोस्ट किया था. इस आख‍िरी वीड‍ियो में उन्‍होंने ज‍िंदगी और मौत का ज‍िक्र क‍िया था पर क‍िसी को क्‍या पता था क‍ि ये उनका आख‍िरी वीड‍ियो होगा.

Zoom

गुजराती सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कॉमेडियन चंदन राठौड़ उर्फ ‘गुज्जू लव गुरु’ की सड़क हादसे में मौत हो गई है (फोटो: सोशल मीड‍िया)

गुजरात. सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले गुजरात के मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कॉमेडियन चंदन राठौड़ उर्फ ‘गुज्जू लव गुरु’ की सड़क हादसे में मौत हो गई. उनके अचानक निधन की खबर से फैंस और दोस्तों के बीच शोक की लहर है. सबसे भावुक करने वाली बात यह है कि हादसे से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अपने एक दोस्त की मौत की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इसके करीब 5 घंटे बाद ही चंदन राठौड़ की भी सड़क हादसे में मौत हो गई.

दोस्त की मौत पर लिखा- ‘सबको अकेला छोड़कर चला गया…’
रिपोर्ट के मुताबिक, चंदन राठौड़ ने अपने दोस्त ‘सुइगमना सवाज’ की मौत की जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. उन्होंने दोस्त की तस्वीर के साथ बेहद भावुक संदेश लिखा था क‍ि ‘सबको अकेला छोड़कर चला गया, मेरी रूपसी बानो सहारा चली गई.’ किसी को शायद अंदाजा भी नहीं था कि दोस्त की मौत पर यह भावुक पोस्ट करने के कुछ ही घंटों बाद चंदन खुद भी दुनिया को अलविदा कह देंगे.

इसके बाद सामने आया जिंदगी और मौत वाला वीडियो

चंदन राठौड़ का एक और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो जिंदगी और मौत को लेकर है. रिपोर्टों के मुताबिक, इस वीडियो में वह जिंदगी को अनिश्चित और मौत को निश्चित बताते हुए नजर आ रहे हैं. गुजराती मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे से पहले शेयर किए गए इस वीडियो को उनकी मौत के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और शेयर किया. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वीडियो को करीब 80 हजार लाइक्स भी मिले.

यही वजह है कि उनके फैंस के बीच यह वीडियो बेहद भावुक कर देने वाला बन गया है. हालांकि, यह कहना सही नहीं होगा कि चंदन को अपनी मौत का पूर्वाभास था. यह वीडियो उनके सामान्य सोशल मीडिया कंटेंट का हिस्सा भी हो सकता है.

भाभर-सुइगाम हाईवे पर हुआ हादसा
चंदन राठौड़ बाइक से भाभर-सुइगाम हाईवे पर जा रहे थे. इसी दौरान हरिधाम गौशाला के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई. हादसे में चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए भाभर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की जानकारी स्थानीय रिपोर्टों में दी गई है.

कौन थे ‘गुज्जू लव गुरु’?
चंदन राठौड़ उत्तर गुजरात के सोशल मीडिया जगत में जाना-पहचाना नाम थे. वह ‘गुज्जू लव गुरु’ नाम से कॉमेडी वीडियो बनाते थे. स्थानीय भाषा और ग्रामीण गुजरात की बोलचाल को अपने हास्य के अंदाज में पेश करना उनकी खास पहचान थी. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके इंस्टाग्राम पर करीब 18 लाख फॉलोअर्स थे, जबकि यूट्यूब पर उनके करीब 10 लाख सब्सक्राइबर बताए गए हैं. उनके वीडियो में स्थानीय किरदार, गांव की भाषा और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से नजर आते थे. इसी अंदाज ने उन्हें गुजरात के ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में बड़ी संख्या में दर्शक दिए.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link