Abhishek Sharma celebration: पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा… 30 गेंद में ऐतिहासिक T20I सेंचुरी ठोकते ही क्रीज पर क्यों योगा करने लगे अभिषेक शर्मा?

Abhishek Sharma celebration: पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा… 30 गेंद में ऐतिहासिक T20I सेंचुरी ठोकते ही क्रीज पर क्यों योगा करने लगे अभिषेक शर्मा?


होमखेलक्रिकेट

पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा… 30 गेंद में T20I सेंचुरी और क्रीज पर योगा जश्न

Last Updated:

Abhishek Sharma celebration: अभिषेक शर्मा जब महज 30 गेंद में रिकॉर्ड तोड़ शतक लगाने के बाद क्रीज पर ही बैठकर शांति पाठ की मुद्रा में बैठ गए तब स्टैंड्स में बैठे उनके पिता का जश्न देखने लायक था. अपने बेटे की इस उपलब्धि पर राजकुमार शर्मा का सीना गर्व से चौड़ा हो गया होगा, जो अभिषेक के बचपन के कोच भी हैं.

Zoom

30 गेंद में शतक के बाद अभिषेक शर्मा का योगा सेलिब्रेशन

नई दिल्ली: खचाखच भरे अरुण जेटली स्टेडियम ने 17 सितंबर की शाम अभिषेक शर्मा के बल्ले से ऐसी पारी देखी, जो आने वाले कई समय तक टी-20 क्रिकेट में याद रखी जाएगी. अभिषेक ने सिर्फ 30 बॉल में ताबड़तोड़ सेंचुरी ठोकते हुए रिकॉर्ड बुक तहस-नहस कर दिया. ये भारत की ओर से सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल शतक का रिकॉर्ड है. अभिषेक ने रोहित शर्मा को पछाड़ा है. उनकी पारी में चौकों-छक्कों की जमकर बारिश देखने को मिली. गेंदबाजों के पास इस खब्बू ओपनर के शॉट्स का कोई जवाब नहीं दिखा.

इधर बेटे की सेंचुरी उधर पापा का जश्न
अभिषेक को बैटिंग करते देखने के लिए हर मैच में उनके पापा मौजूद रहे. अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 में जब अभिषेक शतक बनाकर मैदान पर अनोखा सेलिब्रेशन कर रहे थे तो उधर उनके पापा की खुशी का ठिकाना नहीं था. अपनी सीट से उठकर वह दोनों हाथों से तालियां बजा रहे थे. बाद में जब अभिषेक पिच पर ही बैठकर योग की मुद्रा में बैठ गए तो पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा.

फुल मेंबर नेशन की ओर से सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल शतक

खिलाड़ी गेंद देश
अभिषेक शर्मा 30 भारत
फिन एलन 33 न्यूजीलैंड
डेविड मिलर 35 साउथ अफ्रीका
रोहित शर्मा 35 भारत
अभिषेक शर्मा 37 भारत
टिम डेविड 37 ऑस्ट्रेलिया



Source link