Last Updated:
सागर जिले के बीना कटनी रेलवे ट्रैक पर 105 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर बनेगा, जिससे 25 गांवों के लगभग 1 लाख लोगों को फायदा होगा. यह फ्लाईओवर 3 प्रमुख हाईवे से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और क्षेत्र के विकास में सहायक होगा.
सागर जिले के बीना कटनी रेलवे ट्रैक पर गिरवर स्टेशन और गणेशगंज स्टेशन के बीच खेजरा गांव आता है जहां पर ग्रामीणों को निकालने के लिए एक छोटी पुलिया के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है अब यहां पर 105 करोड़ की लागत से फ्लाई ओवर बनाया जाएगा. इसे बनाने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है बजट में भी इसे शामिल कर लिया गया है यह फ्लाईओवर बनने से इस क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों और एक लाख लोगों को फायदा मिलेगा यहां की लगभग आधा दर्जन गांवों में शहर आने जाने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है ऐसे में फ्लाईओवर निर्माण के बाद इसके विकल्प भी खुल जाएंगे. अभी जो ग्रामीण चक्कर लगाकर सागर पहुंचते हैं. वह न सिर्फ शहर आसानी से पहुंचेंगे बल्कि सागर गढ़ाकोटा जबलपुर स्टेट हाईवे सागर रहली जबलपुर स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे 44 से भी सीधा कनेक्ट हो सकेंगे.
इस गांव में केवल यह है एक फ्लाई ओवर का निर्माण नहीं होगा, बल्कि इस क्षेत्र के विकास के लिए भी यह है नए द्वार खुलेगा यहां पर रोजगार शिक्षा के साथ आर्थिक सामाजिक और व्यापारिक रूप से भी क्षेत्र की उन्नति होगी.इस इलाके के लगभग आधा दर्जन गांव ऐसे हैं जहां पर पहुंचने के लिए स्वयं की वाहन के अलावा किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं है. उसकी वजह यह है कि यहां से जो रेलवे लाइन निकली है और उसके नीचे से निकलने के लिए जो छोटी पुलिया है उसमें से दो पहिया और चार पहिया वाहन ही निकाल पाते हैं ऐसे में बस या अन्य तरह की कोई भी सुविधा इसके आसपास नहीं है.
रेलवे ट्रैक पर 105 करोड़ से बनेगा फ्लाई ओवर
स्थानीय सत्यनारायण पटेल बताते हैं कि अभी खेजरा और इसके आसपास की लगभग दो दर्जन गांवों के लोगों को नेशनल हाईवे तक पहुंचाने के लिए पहले सागर जाना पड़ता है. इसके बाद वह हाईवे से कनेक्ट होते हैं और इसकी दूरी लगभग 36 किलोमीटर पड़ती है लेकिन जब यह फ्लाई ओवर बन जाएगा, तब यहां के दो दर्जन गांवों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा और वह मोकलपुर मार्ग से जुड़ जाएंगे जिसकी वजह से नेशनल हाईवे तक पहुंचने में मात्र 26 किलोमीटर की दूरी रह जाएगी इस क्षेत्र के अधिकतर लोग अमावस्या और पूर्णिमा को बरमान घाट पर नर्मदा स्नान करने के लिए जाते हैं खास तौर पर उनके लिए समय और ईंधन की बचत होने लगेगी.शाहपुर, चौका, खेजरा, मगरोन, पड़रिया, पथरिया, बंडा, रगोली, गिरवर, पथरिया देवरी, धुरा, भैंसवाही, चंदवार, खड़ेराभान, पिपरिया, रिछावर, हिलगन, ढाना, मोकलपुर जैसे गांव के लिए इसका फायदा मिलेगा. मध्य प्रदेश पीडब्ल्यूडी विभाग के ईई साहित्य तिवारी ने बताया कि रहली विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर के पास जो खेजरा में फ्लावर बनाया जाना है