‘ईमेल किसके पास है?’ मोदी जी ने पूछा था सवाल, शिवराज सिंह ने सुनाया 1990 का हैरान करने वाला किस्सा

‘ईमेल किसके पास है?’ मोदी जी ने पूछा था सवाल, शिवराज सिंह ने सुनाया 1990 का हैरान करने वाला किस्सा


Last Updated:

PM Narendra Modi: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने 1990 में नरेंद्र मोदी को कंप्यूटर चलाते हुए देखा था, तो वह हैरान रह गए थे. इसके अलावा एक बैठक में जब मोदी जी ने ईमेल आईडी के बारे में पूछा था. इससे पता चलता है कि वह शुरू से ही आधुनिक तकनीक को अपनाना चाहते थे.

Zoom

शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

Shivraj Singh Chouhan On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन को पूरे देश में जोश और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर कई प्रदेशों में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. अब इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी से जुड़ा हुआ 1990 का किस्सा सुनाया है. जब उन्होंने मोदी को कंप्यूटर को चलाते हुए देखा था.

शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए बताया है कि यह बात उन दिनों की है, जब एकता यात्रा समाप्त हो चुकी थी. इसके बाद मोदी से मिलने के लिए मुझे दिल्ली में समय मिला. गुजरात के अमरेली के सांसद दिलीप भाई संघानी के सरकारी घर में एक छोटे से कमरे में मोदी जी बैठे हुए थे, जहां वह कानों में मफलर लपेटे हुए कंप्यूटर पर काम कर रहे थे.

बैठक में पीएम मोदी ने ई-मेल के बारे में पूछा था सवाल
उन्होंने कहा कि उस समय भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री का कंप्यूटर पर काम करना बड़ा अजीब लगा. कई लोग उस समय आधुनिक तकनीकी के प्रयोगों का मजाक उड़ाते थे. लेकिन मोदी जी समय के बहुत पहले बहुत दूर की सोच लेते हैं. उनको पता था कि देश की प्रगति, विकास और जनता के कल्याण के लिए आधुनिक तकनीक कितनी जरूरी है.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 1998 में जब वह मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी बने थे. उस समय बैठक में उन्होंने पूछा कि ई मेल किस-किस के पास है. तब बाबू लाल गौर ने जी पूछा था कि ये क्या फीमेल-फीमेल करते रहते हो. इससे क्या होने वाला है. तब मोदी जी हंस दिए.





Source link