समंदर में जागा कुंभकरण तो बंगाल-बिहार से UP तक में भारी तबाही, दिल्‍ली-NCR पर नया खतरा – imd weather today 28 September bay of Bengal storm Bihar UP

समंदर में जागा कुंभकरण तो बंगाल-बिहार से UP तक में भारी तबाही, दिल्‍ली-NCR पर नया खतरा – imd weather today 28 September bay of Bengal storm Bihar UP


IMD Weather Today 28 September: देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है. बंगाल की खाड़ी में मौसम के तूफानी होने की वजह से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्‍तर प्रदेश पर व्‍यापक असर पड़ा है. खासकर बिहार, उत्‍तर प्रदेश और ओडिशा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे व्‍यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचा है. मध्‍यम से तेज बारिश और 60 से 70 किलोमीटर वाले तूफान ने हालत खराब कर रखी है. वेदर एक्‍सपर्ट ने बंगाल की खाड़ी में म्‍यांमार के पास एक और लो प्रेशर का क्षेत्र डेवलप होने की संभावना जताई है. दूसरी तरफ, दिल्‍ली-एनसीआर पर एक और वेदर सिस्‍टम का खतरा मंडराने लगा है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्‍ली-एनसीआर से लगते इलाकों में पश्चिचमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसकी वजह से मौसम का मिजाज और बिगड़ सकता है.

IMD के मुताबिक, निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर एक्टिव है. इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. समंदर में लगातार बन रहे मौसमी सिस्‍टम की वजह से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है. दूसरी तरफ, मानसून अब कुछ ही दिनों का मेहमान है. आने वाले कुछ समय में यह पूरी तरह से वापस चला जाएगा.

देश के 20 राज्यों में मौसम का तांडव

IMD की ओर से मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 28 सितंबर को देश के तकरीबन 20 राज्यों में मध्‍यम से तेज बारिश होने की संभावना है. उत्‍तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार और केरल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार(28 सितंबर को भी बारिश का अनुमान): मौसम विभग ने बिहार को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया है. बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. आईएमडी ने 1 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई है. प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. लगातार हो रही बारिश की वजह से कई प्रमुख नदियों का जलस्‍तर बढ़ गया है. इससे उत्‍तर बिहार में बाढ़ की आशंका फिर से गहार गई है.

https://hindi.news18.com/news/nation/imd-weather-today-28-september-bay-of-bengal-storm-cause-massive-distruction-bihar-up-jharkhand-odisha-bengal-60-kmph-thunderstorm-10869071.html?

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

झारखंड (28 सितंबर को तूफानी मौसम का अनुमान): मौसम विभाग ने झारखंड के लिए भी भविष्‍यवाणी की है. आईएमडी का कहना है कि 28 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. समंदर में उठे तूफान का असर झारखंड में दो-तीन दिनों से देखा जा रहा है.

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश (28 सितंबर को मूसलाधार बारिश की आशंका): उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अगले दो दिनों तक सक्रिय रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 28 सितंबर को काफी व्यापक से व्यापक बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना है. लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

उत्‍तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्‍तराखंड (28 सितंबर को आंधी-बारिश): उत्तराखंड में 28 सितंबर को आंधी और बारिश की स्थिति बनी रह सकती है. उत्तराखंड में 28 सितंबर सोमवार को भारी बारिश का अनुमान है. उत्तराखंड में 27 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई.

उत्‍तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्‍तर प्रदेश (28 सितंबर को बारिश और तेज रफ्तार हवा): पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. कुछ स्थानों पर बारिश, गरज और बिजली चमकने की संभावना है. आईएमडी ने बताया कि मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में एक पश्चिमी विक्षोभ की द्रोणिका करीब 72 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास और 24 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में बनी हुई है.

मध्‍य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

मध्‍य प्रदेश (28 सितंबर को बारिश और तेज हवा का अलर्ट): मध्य भारत में भी बारिश का सिलसिला अगले कई दिनों तक जारी रह सकता है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 30 सितंबर के दौरान और पूर्वी मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुल मिलाकर पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28 से 30 सितंबर के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.



Source link