मेष राशिफल: बिजनेस में बनेंगे नए लाभकारी संपर्क, लव लाइफ में न थोपें फैसले, जानें शुभ अंक व उपाय

मेष राशिफल: बिजनेस में बनेंगे नए लाभकारी संपर्क, लव लाइफ में न थोपें फैसले, जानें शुभ अंक व उपाय


Aaj Ka Mesh Rashifal 28 September 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर: मेष राशि के जातकों को आज रणनीति बनाकर फैसला लेना होगा. वाणी में आज संयम रखें, वरना नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य संबंधित हल्की समस्याएं हो सकती हैं. रिश्तों में आज भावना में आकर बातचीत न करें, शांत और संयम रखकर फैसला लें. आज ऋतु शरद है. मास आश्विन है. आज पक्ष कृष्ण पक्ष है. तिथि द्वितीया है. नक्षत्र रेवती है. योग ध्रुव है. आज करण तैतिल है. आज सूर्य कन्या राशि में और चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. आज सूर्योदय 5:50 पर और सूर्यास्त 5:50 सायंकाल पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:26 से लेकर 12:14 तक रहेगा. इस मुहूर्त में नया काम और शुभ काम लंबे समय तक अच्छा फल प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 7:20 से लेकर 8:50 सुबह तक रहेगा. नए काम करने से बचें, नुकसान होगा.

ग्रह स्थिति और उसका प्रभाव
विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज का जो मूल संकेत है वह जल्दबाजी में कम, रणनीति से ज्यादा से ज्यादा काम करने का है. आज आपका संयम ही आपकी ताकत बनेगा. आज सूर्य कन्या राशि में रहेंगे, जिससे काम, व्यवस्था और जिम्मेदारियों पर ध्यान बढ़ेगा. चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे, जो भावनात्मक संवेदनशीलता देंगे. निर्णय लेते समय मन में भावना के साथ-साथ तर्क भी रह सकता है.

आज मंगल कर्क राशि में रहेंगे, जिससे मेष राशि के स्वामी मंगल की स्थिति भावनात्मक प्रतिक्रिया और जल्दबाजी बढ़ा सकती है. क्रोध पर नियंत्रण लाभ देगा. आज कर्क राशि में गुरु रहेंगे, जिससे परिवार, सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता से जुड़े मामलों में सकारात्मक रूप से बल मिल सकता है. शुक्र तुला राशि में हैं, तो रिश्तों में बातचीत और समझौतों की क्षमता बेहतर रहेगी. बुध तुला राशि में रहेंगे, अतः कामकाज, बातचीत, कागजी काम और समझौतों में संतुलित भाषा उपयोगी रहेगी. मीन राशि में शनि हैं, तो पुराने दायित्व या अधूरे काम फिर सामने आ सकते हैं.

कार्यक्षेत्र, व्यापार और आर्थिक स्थिति
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज काम का दबाव रहेगा, लेकिन लंबित कार्य पूरे करने का अवसर मिल सकता है. अधिकारी या वरिष्ठ व्यक्ति से बातचीत में कठोर शब्दों से बचें. व्यापार में दोपहर बाद लाभकारी संपर्क बन सकते हैं. आमदनी सामान्य से बेहतर बनने के अवसर मिल सकते हैं. पुराना भुगतान या रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना बन सकती है, लेकिन अनावश्यक खरीदारी से बचें और बड़े आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें.

प्रेम संबंध, परिवार और स्वास्थ्य
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि भावनाएं थोड़ी तीव्र रह सकती हैं. छोटी बात को ईगो का विषय न बनाएं. अविवाहित लोगों के लिए बातचीत आगे बढ़ सकती है, दांपत्य जीवन में संवाद सबसे महत्वपूर्ण होगा. परिवार के किसी सदस्य की चिंता या जिम्मेदारी आपके अकेले ऊपर आ सकती है. आपकी सलाह को महत्व मिलेगा, लेकिन सलाह दें, फैसला थोपें नहीं. मानसिक तनाव, नींद की कमी, पेट, पाचन और रक्तचाप जैसी सामान्य बातों पर ध्यान दें. पर्याप्त मात्रा में पानी लें तथा हल्का भोजन लें, थोड़ा पैदल चलना लाभकारी रहेगा.

भाग्य प्रतिशत, लकी नंबर और अचूक उपाय
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि शुभ अंक 9 और भाग्यांक 1 होगा. शुभ रंग लाल, हल्का पीला और शुभ दिशा पूर्व दिशा होगी. आज आपका भाग्य 78 प्रतिशत आपके साथ रहेगा. आज भगवान शिव को जल अर्पित करें. ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 21 या 108 बार जाप करें. आपका दिन शुभ होगा.



Source link