Nainital Street Food: नैनीताल में चाहिए दिल्ली वाला चटपटा स्वाद? तो इन जगहों की चाट जरूर करें ट्राई

Nainital Street Food: नैनीताल में चाहिए दिल्ली वाला चटपटा स्वाद? तो इन जगहों की चाट जरूर करें ट्राई


Last Updated:

Best Chaat in Nainital: अगर आप नैनीताल घूमने आएं हैं और झील-माल रोड की सैर के साथ कुछ चटपटा खाने का मन है, तो शहर में कई ऐसी जगहें हैं जहां आपको गर्मागर्म चाट, टिक्की, गोलगप्पे और दूसरे स्ट्रीट फूड का स्वाद मिल सकता है. ठंडे मौसम में मसालेदार चाट और स्नैक्स का स्वाद पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी खूब पसंद आता है. तल्लीताल से लेकर मल्लीताल और माल रोड तक कई छोटे-बड़े चाट कॉर्नर और रेस्टोरेंट हैं, जहां अलग-अलग तरह के स्वाद मिलते हैं. अगर आप नैनीताल ट्रिप पर हैं और घूमने के साथ कुछ चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो इन जगहों को अपनी फूड लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

नैनीताल घूमने पहुंचे हैं और कुछ चटपटा खाने का मन है, तो तल्लीताल स्थित नीरूज रेस्टोरेंट का चाट और बन टिक्की ट्राई कर सकते हैं. यहां मिलने वाला चटपटा स्वाद स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करता है. गर्मागर्म बन टिक्की, समोसे, टिक्की, चाट मसाले और चटनी का कॉम्बिनेशन आपको पहाड़ी जायके का स्वाद देता है. पहाड़ की ठंडी हवाओं में खाने का अलग ही मजा देता है. नैनीताल की फूड स्ट्रीट एक्सप्लोर करने वालों के लिए यह एकऑप्शन हो सकता है.

नैनीताल की माल रोड पर घूमना अपने आप में खास अनुभव है और इसी सफर के बीच अगर चटपटी चाट मिल जाए तो मजा और बढ़ जाता है. माल रोड पर मिलने वाली दिल्ली चाट अपने मसालेदार और खट्टे-मीठे स्वाद के लिए लोगों को पसंद आती है. झील के खूबसूरत नजारे, आसपास की रौनक और गर्मागर्म चाट का स्वाद पर्यटकों को दिल्ली की मशहूर स्ट्रीट चाट का स्वाद नैनीताल में देता है.

माल रोड पर घूमते हुए आपको कई छोटे-बड़े चाट कॉर्नर नजर आ जाएंगे. यहां गोलगप्पे, आलू टिक्की, पापड़ी चाट और कई तरह के चटपटे स्नैक्स का स्वाद लिया जा सकता है. ठंडे मौसम में गरम मसालेदार चाट का स्वाद पर्यटकों के लिए खास फूड एक्सपीरियंस बन जाता है. अगर आप नैनीताल में घूमने के साथ स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना चाहते हैं, तो माल रोड के इन चाट कॉर्नर को अपनी फूड लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यह चाट कॉर्नर आपको माल रोड पर क्लासिक होटल के पास, ग्रैंड होटल के पास लगे मिल जाएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नैनीताल के मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास स्थित चाट बाउल रेस्टोरेंट चटपटा खाने के शौकीनों के बीच एक जाना-पहचाना विकल्प है. यहां चाट के अलग-अलग फ्लेवर और मसालों का स्वाद लिया जा सकता है. गोलगप्पे से लेकर पापड़ी और दूसरी चाट वैरायटी तक, यहां स्ट्रीट फूड पसंद करने वालों के लिए कई विकल्प मिलते हैं. नैनीताल घूमने के दौरान अगर कुछ हल्का, मसालेदार और स्वादिष्ट खाने का मन हो, तो चाट बाउल का रुख किया जा सकता है. यह रेस्टोरेंट धीरे धीरे लोकप्रिय होता जा रहा है.

नैनीताल का बड़ा बाजार स्थानीय लोगों के लिए खरीददारी का प्रमुख केंद्र है. यह बाजार रौनक भरा और खान-पान के लिए जाना जाता है. यहां मौजूद चाट कॉर्नर पर आपको गोलगप्पे, आलू टिक्की, पापड़ी चाट जैसे कई लोकप्रिय स्ट्रीट फूड मिल सकते हैं. बाजार में घूमते हुए चटपटे स्वाद का आनंद लेने के लिए यह जगह पर्यटकों को आकर्षित करती है. खासकर शाम के समय चाट और स्नैक्स की दुकानों पर स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों की भी भीड़ नजर आती है. खास बात ये है कि यहां मिलने वाले चाट के दाम बेहद कम है.

नैनीताल में चटपटे स्वाद के साथ कुछ अलग खाने की तलाश कर रहे हैं तो सरस्वती रेस्टोरेंट आपका पसंदीदा जगह हो सकती है. यह रेस्टोरेंट दशकों से स्थानीय लोगों और नैनीताल आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद रहा है. यहां स्थानीय स्वाद के साथ स्नैक्स और चाट जैसी चीजों का आनंद लिया जा सकता है. पहाड़ की ठंडी हवा के बीच गर्मागर्म और मसालेदार खाना खाने का अनुभव पर्यटकों के सफर को और खास बना देता है. नैनीताल के स्थानीय स्वाद को महसूस करने के लिए यह जगह बेहद खास है.

नैनीताल के मल्लीताल बाजार में स्थित शिवा रेस्टोरेंट शहर के प्रमुख रेस्टोरेंट में एक है. नैनीताल घूमने आए लोगों के लिए चटपटे स्वाद के साथ ही खाने के कई विकल्प मिल सकते हैं. अगर आप झील और माल रोड घूमने के बाद कुछ मसालेदार खाने की तलाश में हैं, तो यहां का स्वाद जरूर ट्राई कर सकते हैं. शिवा रेस्टोरेंट भी दशकों से लज़ीज खाने के साथ ही चाट स्वाद भी परोस रहा है. जिसे लोग काफी पसंद करते हैं.

नैनीताल घूमने आए हैं और मीठे के साथ चटपटे स्वाद का भी मजा लेना चाहते हैं, तो नमन स्वीट्स रेस्टोरेंट को भी अपनी फूड लिस्ट में जरूर शामिल करें.  यहां मिलने वाले स्नैक्स और अन्य खाने के विकल्प लोगों को बेहद पसंद आते हैं. पहाड़ी मौसम में गर्मागर्म चाट या स्नैक्स का स्वाद लेना आपकी नैनीताल ट्रिप को और यादगार बना सकता है. नैनीताल के बाजार में घूमते समय आज नमन स्वीट्स में आकर इन चाट का स्वाद ले सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link