Last Updated:
Salt River Gun Found: एरिजोना की सॉल्ट नदी में मछली पकड़ रहे 24 साल के एक युवक के कांटे में अजीबोगरीब चीज फंस गई. पहले उसे लगा कि उसके हाथ एक बड़ी मछली लग गई है, लेकिन जब उसने कांटा बाहर निकाला तो उसमें एक थैला फंस गया था. थैला खोलने पर उसमें दो मोबाइल फोन, बटुआ और एक बंदूक मिली.
बैंग में मिला फोन. (Credit-FishingWithPorter)
US News: अमेरिका के एरिजोना की सॉल्ट रिवर में 24 साल का पोर्टर सैंडर्स मछली पकड़ने निकला था. वह नाव पर बैठकर नदी में कांटा डाल रहा था, तभी उसकी डोरी पानी के अंदर किसी भारी चीज में अटक गई. उसे लगा शायद कोई बड़ी मछली फंस गई है, लेकिन जैसे-जैसे उसने उसे बाहर खींचा तो उसे लगा कि शायद कुछ और फंस गया है. पानी से एक थैला निकला और उसके अंदर ऐसी चीजें मिलीं, जिन्हें देखकर सैंडर्स ने तुरंत मछली पकड़ना छोड़कर पुलिस बुलाने का फैसला किया.
पत्थर समझकर खींचा, निकला थैला
बैग में बंदूक भी मिली
सैंडर्स नदी के किनारे उतरे और थैले को ध्यान से देखने लगे. उन्होंने उसमें से एक-एक करके सामान निकालना शुरू किया. पहले दो मोबाइल फोन बाहर आए. फिर अचानक उनकी नजर एक ऐसी चीज पर पड़ी, जिसने उनका अंदाज ही बदल दिया. थैले के अंदर बंदूक थी. सैंडर्स तुरंत पीछे हुआ. उन्होंने साफ कहा, ‘यहीं रुकते हैं और पुलिस को बुलाते हैं.’ इसके बाद उन्होंने Mesa Police को फोन किया. पुलिस के आने तक उन्होंने थैले को वहीं रखा और खुद दोबारा मछली पकड़ने लगे.
आखिर किसका था यह थैला?
पुलिस के पहुंचने पर सैंडर्स ने पूरा थैला अधिकारियों को दे दिया. उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि अब इस सामान का क्या किया जाएगा? अधिकारी ने बताया कि वे पहले पर्स या किसी पहचान के जरिए इसके मालिक का पता लगाने की कोशिश करेंगे. इसी दौरान सैंडर्स को पता चला कि अगर 30 दिन तक कोई इस सामान पर दावा नहीं करता, तो कुछ परिस्थितियों में उन्हें थैले और उसके सामान पर अधिकार मिल सकता है. लेकिन इस मामले की कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. करीब एक साल पुराने इस रहस्य का जवाब आखिरकार सामने आ गया.
करीब एक साल पहले खोया था सामान
12 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बंदूक के मालिक का पता लगा लिया. जांच में सामने आया कि उसने यह थैला करीब एक साल पहले सागुआरो झील में गया था. थैले में मिली बंदूक Glock 20 थी. शेरिफ डिपार्टमेंट के मुताबिक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि बंदूक को किसी क्राइम में इस्तेमाल किया गया हो. यानी जिस चीज ने नदी में मछली पकड़ रहे सैंडर्स को कुछ पल के लिए हैरान कर दिया था, उसके पीछे कोई आपराधिक कहानी नहीं निकली. सैंडर्स के इस वीडियो को सिर्फ एक सप्ताह में 3.87 लाख से ज्यादा बार देखा गया. लोगों ने इस अजीब संयोग पर खूब प्रतिक्रियाएं दीं.