इजरायल तो सच में दुश्मनों को नहीं छोड़ता, 3 साल बाद भी 7 अक्टूबर का हिसाब जारी, 2 लोगों को खोजकर मारा- Israel Hamas War News 7 October Attack

इजरायल तो सच में दुश्मनों को नहीं छोड़ता, 3 साल बाद भी 7 अक्टूबर का हिसाब जारी, 2 लोगों को खोजकर मारा- Israel Hamas War News 7 October Attack


Last Updated:

Hamas 7 October Attack: इजरायल पर 7 अक्टूबर 2023 के हमले में नोआ अरगामानी और अविनातन का अपहरण हुआ था. उन दोनों के अपहरण में शामिल रहे साहेर निदाल सकर को इजरायली हमले में मार गिराने का दावा किया गया है. इजरायली सेना के मुताबिक नुसेरात में हुई कार्रवाई में सकर मारा गया. इसके अलावा एक और हमास कमांडर मुहम्मद हमद मुहम्मद गबैन को भी मार डाला.

Zoom

7 अक्टूबर के हमले के दौरान किडनैपिंग में शामिल साहेर निदाल सकर. (Credit-X/IDF)

Israel-Hamas Tension: इजरायल के बारे में कहा जाता है कि वह कई सालों बाद भी अपने दुश्मनों को पाताल से खोज निकालता है. उसने एक बार फिर ये साबित कर दिया है. लगभग 3 साल बाद उसने 7 अक्टूबर 2023 के हमले से जुड़े साहेर निदाल सकर को मार गिराया है. ये व्यक्ति बंधक बनाई गई इजरायली नागरिक नोआ अरगामानी और उनके साथी अविनातन को गाजा ले गया था. इजरायली हमले में ये मार गिराया गया है. टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली सेना और शिन बेट ने बताया कि, मध्य गाजा के नुसेरात में किए गए हमले में सकर मारा गया. सेना का कहना है कि वह युद्ध के दौरान हमास तक हथियार पहुंचाने में भी शामिल था. रिपोर्ट के मुताबिक हाल में वह इजरायली सैनिकों और नागरिकों पर हमले की तैयारी कर रहा था.

कैमरे में कैद हुआ

सकर का नाम इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि 7 अक्टूबर के हमले के दौरान उसका एक वीडियो सामने आया था. इसमें वह नोआ अरगामानी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर गाजा की तरफ ले जाता दिखाई दिया था. नोआ और अविनातन ओर को दक्षिणी इजरायल में आयोजित नोवा संगीत समारोह से अगवा किया गया था. यही तस्वीरें बाद में 7 अक्टूबर के हमले और बंधक संकट की सबसे चर्चित तस्वीरों में शामिल हो गईं. इजरायली सेना के मुताबिक, सकर का संबंध वैश्विक जिहादी संगठनों से था. सेना ने यह भी आरोप लगाया कि वह युद्ध के दौरान हमास के लिए हथियारों की आपूर्ति करता रहा और हाल में हमास तथा फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के सशस्त्र धड़ों से जुड़े लोगों के साथ मिलकर इजरायली सैनिकों और नागरिकों के खिलाफ हमले आगे बढ़ा रहा था. इजरायल ने कहा कि उसे निशाना बनाकर हमला संभावित खतरे को हटाने के लिए किया गया.



Source link