गोविंदा की पत्नी सुनीता के सपोर्ट में आईं कश्मीरा शाह, बोलीं- ‘परिवार के लिए खड़े होने पर हमें मर्डरर कहा जा रहा’

गोविंदा की पत्नी सुनीता के सपोर्ट में आईं कश्मीरा शाह, बोलीं- ‘परिवार के लिए खड़े होने पर हमें मर्डरर कहा जा रहा’


Last Updated:

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही हैं. अब इसी बीच कश्मीरा शाह ने अपनी ‘मामी’ सुनीता का खुलकर सपोर्ट किया है. कश्मीरा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कोमल रानी स्वर्णकार के हालिया आरोपों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि कोई भी को-स्टार किसी की पर्सनल लाइफ के बारे में इतना कुछ कैसे जान सकता है. सच क्या है, ये सभी जानते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कश्मीरा की पोस्ट वायरल

नई दिल्ली. एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर लंबे समय से खबरें सामने आ रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा के सपोर्ट में अपनी बात रखी है. कश्मीरा ने सुनीता का साथ देते हुए कहा कि उन्हें ऐसी मजबूत महिला होने पर गर्व है.वह जो कह रही है कि उनकी बातों में कितनी सच्चाई है, ये सभी जानते हैं.

दरअसल, गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार ने हाल ही में सुनीता आहूजा पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने सुनीता को ‘चालाक महिला’ बताते हुए कहा था कि गोविंदा और सुनीता के बीच उनके आने से पहले ही रिश्ते बहुत अच्छे नहीं थे. दोनों की बीच चल रही जुबानी जंग के बारे में भी सभी जानते थे. कोमल के इस बयान के बाद कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी.

कश्मीरा ने पोस्ट शेयर कर उठाए सवाल

कश्मीरा ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है. उनकी ये इंस्टाग्राम वाली पोस्ट काफी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कोमल को गोविंदा की निजी जिंदगी से जुड़ी इतनी बातें कैसे पता हैं. उन्होंने लिखा कि अपने करीब 30 साल के करियर और करीब 50 फिल्मों में काम करने के बावजूद उनके किसी को-स्टार को उनकी निजी जिंदगी या भावनाओं के बारे में इतनी जानकारी नहीं रही. कश्मीरा ने कहा कि उन्होंने अपनी निजी बातें सिर्फ उस शख्स से शेयर कीं, जिससे उन्होंने शादी की, यानी कृष्णा अभिषेक से.

View this post on Instagram





Source link