Last Updated:
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने पत्नी प्रियंका रैना के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दर्शन किए. सुरेश के साथ प्रियंका के भाई और उनकी पत्नी ने भी ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए. प्रियंका ने पहली बार किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और इसे एक डिवाइन एक्सपीरिएंस बताया. दोनों ने मंदिर की व्यवस्थाओं और पुजारियों की सराहना की.
सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका रैना महाकालेश्वर मंदिर में पोज देते हुए.
उज्जैन. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना रविवार सुबह उज्जैन पहुंचे. सुरेश के साथ उनकी पत्नी प्रियंका रैना भी पहुंची. दोनों ने महाकालेश्वर मंदिर में सुबह की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए. इस दौरान उनकी पत्नी प्रियंका रैना ही नहीं बल्कि ब्रदर-इन-लॉ विवेक और उनकी पत्नी स्नेहा भी मौजूद रहीं. परिवार के साथ उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया.
भस्म आरती के बाद सुरेश रैना ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा, ‘जय श्री महाकाल. बहुत अच्छा लगा. हमने आज दर्शन किए.” उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी सराहना की. सुरेश ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट और यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था संभालने वाले सभी लोगों ने बहुत अच्छे तरीके से इंतेजाम किया. उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यहां पहुंचे थे और सभी ने दर्शन का आनंद लिया.
सुरेश रैना ने भस्म आरती के दौरान पूजा कराने वाले पुजारियों की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि पुजारियों ने ऐसा आध्यात्मिक माहौल बनाया कि वहां मौजूद सभी लोग भक्ति में डूब गए. उन्होंने पुजारियों और मंदिर प्रबंधन का धन्यवाद भी किया.
सुरेश रैना ने कहा पुजारियों का आभार जताया
सुरेश रैना ने कहा, “मैं, मेरी वाइफ, मेरा ब्रदर-इन-लॉ विवेक और उनकी मिसेज स्नेहा ने दर्शन किए. हमने एन्जॉय किया, दर्शन बहुत अच्छे से हुए. और सबसे अच्छी बात लगी- वेल ऑर्गेनाइज़्ड! जितने भी लोग यहां पर दर्शन करने आए हैं, उनके लिए एक अच्छी फैसिलिटीज़. और उससे बढ़िया महाकाल की पूजा में जितने भी हमारे पुजारी थे, उन्होंने एक समां बांधा, सब लोगों का आशीर्वाद मिला, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.”
प्रियंका रैना ने पहली बार किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन
वहीं, सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने महाकाल दर्शन को अपने लिए बेहद खास और दिव्य अनुभव बताया. उन्होंने बताया कि भगवान महाकाल का दर्शन करने का यह उनका पहला अनुभव था और यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा. उन्होंने मंदिर की टीम की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ‘यह बहुत ही डिवाइन अनुभव रहा. पहला ज्योतिर्लिंग मेरे लिए. और यहां आके बहुत अच्छा लगा.”