रोहित-विराट के लिए मिशन 2027 वर्ल्ड शुरू, भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियां आज से शुरू हो गई हैं. दोनों ही दिग्गज आज से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में एक्शन में दिखेंगे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है. मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है.
रोहित शर्मा और विराट कोहली
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज हो गई है. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के साथ ही भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. विराट और रोहित दोनों के लिए यह आखिरी वनडे विश्व कप हो सकता है और संभवतः इस विश्व कप के बाद ये दोनों खिलाड़ी अपने इंटरनेशनल करियर को विराम दे देंगे.
बता दें कि रोहित और विराट ने पहले ही टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. ये दोनों खिलाड़ी फिलहाल सिर्फ वनडे खेल रहे हैं और उनका लक्ष्य है कि वे भारत को आगामी विश्व कप में ट्रॉफी दिलाएं. भारतीय टीम ने आखिरी बार 15 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था. इसके बाद 2023 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम रोहित की कप्तानी में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल तोड़ देने वाली हार मिली थी.
भारत ने मैच में जीता टॉस
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया की तरफ से ऑलराउंडर नमन धीर को वनडे में आज डेब्यू कैप मिला है. हाल ही में नमन धीर ने शेर ए पंजाब टी20 लीग में दमदार खेल का प्रदर्शन किया था. इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में भी नमन धीर ने लगातार शानदार खेल दिखाया है.
दरअसल, कप्तान शुभमन गिल हार्दिक पांड्या और हर्षित राणा की कमी को पूरा करने के लिए नमन धीर को मौका दिया है. नमन धीर निचेल क्रम में तेज गति से बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में अहम योगदान देने की क्षमता रखते हैं. यही कारण है कि उन्हें प्लेइंग XI में शामिल किया गया है.
भारतीय टीम का प्लेइंग XI-
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रविंद्र जडजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.