मोकामा में गंगा पर बना नया रेल ब्रिज 5 अक्टूबर से होगा शुरू, अब 90km/h की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

मोकामा में गंगा पर बना नया रेल ब्रिज 5 अक्टूबर से होगा शुरू, अब 90km/h की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें


Last Updated:

Indian Railways: मोकामा में गंगा पर बना नया रेल ब्रिज 5 अक्टूबर से शुरू होगा. इससे पहले 3 और 4 अक्टूबर को रेलवे सुरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे. अब ट्रेनों की रफ्तार 40-50 किमी से बढ़कर 90 किमी प्रति घंटा हो जाएगी. नए ट्रैक को जोड़ने के लिए 4 अक्टूबर तक 23 ट्रेनें रद्द की गई हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गंगा पर बने रेल ब्रिज की सांकेतिक फोटो

पटनाः बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है. मोकामा में गंगा नदी पर राजेंद्र सेतु के समानांतर बने नए रेल पुल से 5 अक्टूबर से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा. इससे पहले 3 और 4 अक्टूबर को रेलवे सुरक्षा आयुक्त नए पुल का अंतिम निरीक्षण करेंगे और हरी झंडी देंगे.

90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
पुराना राजेंद्र सेतु काफी जर्जर और पुराना हो चुका था .सुरक्षा कारणों से उस पर ट्रेनों को महज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की धीमी रफ्तार से चलाना पड़ता था. इससे ट्रेनों की आवाजाही में काफी समय लगता था. अब नया रेल ब्रिज शुरू होने से ट्रेनें करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से दौड़ सकेंगी. इससे यात्रियों के समय की बड़ी बचत होगी.

ट्रैक कनेक्टिविटी और एनआई कार्य के कारण मेगा ब्लॉक
फिलहाल नए पुल को मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए तेजी से काम चल रहा है. रेलवे द्वारा मोकामा, बरौनी और हाथीदह रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) और ट्रैक कनेक्टिविटी का काम किया जा रहा है. इस निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे ने 4 अक्टूबर तक का मेगा ब्लॉक लिया है.

23 से अधिक ट्रेनें रद्द, यात्री हो रहे परेशान
मेगा ब्लॉक के कारण रेलवे ने 23 से अधिक महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रद्द होने वाली ट्रेनों में मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, राजेंद्रनगर-सहरसा इंटरसिटी और जयनगर-पटना एक्सप्रेस जैसी कई दैनिक लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. इन प्रमुख ट्रेनों के बंद रहने से रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

4 अक्टूबर के बाद मिलेगी राहत
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि मोकामा, बरौनी और हाथीदह रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग का काम 4 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा. काम खत्म होते ही 5 अक्टूबर से नए रेल ब्रिज पर नियमित रूप से ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा.

4 अक्टूबर तक ये रद्द ट्रेनें

  • 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 13227 सहरसा-राजेंद्रनगर इंटरसिटी
  • 13228 राजेंद्रनगर-सहरसा इंटरसिटी
  • 04186 आसनसोल-वीजीएलजे
  • 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
  • 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
  • 63204 मोकामा-किऊल मेमू
  • 63229 आरा-बनारस मेमू फास्ट पैसेंजर
  • 63275 किऊल-पटना मेमू फास्ट पैसेंजर
  • 63276 पटना-किऊल मेमू फास्ट पैसेंजर
  • 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
  • 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
  • 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 13127 कोलकाता-आरा गरीब रथ
  • 13116 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन
  • 03230 पटना-खुर्दा रोड स्पेशल
  • 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल
  • 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल
  • 09033 उधना-मालदा टाउन स्पेशल
  • 13155 मिथिलांचल एक्सप्रेस
  • 13423 भागलपुर-अजमेर हमसफर
  • 18621 पटना-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस



Source link