Last Updated:
इस हफ्ते थिएटर्स में दो फिल्में रिलीज हुईं. दोनों ही बड़े सितारों से सजी फिल्में हैं. जहां एक तरफ तेलुगू सुपरस्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज आई. वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की द वन रिलीज हुई. इन दोनों के बीच वीकेंड पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिली.
नई दिल्ली. सबसे पहले बात करेंगे नानी की द पैराडाइज. सुपरस्टार की फिल्म एक या दो नहीं बल्कि कुल 8 भाषाओं में रिलीज हुई. इसका निर्देशन श्रीकांत ओढेला ने किया है. फिल्म को लेकर बज बना हुआ था. ये पहली फिल्म है जिसके लिए मेकर्स ने बड़ा पैतरा आजमाया. दरअसल, नानी की फिल्म का सिर्फ टीजर जारी किया गया था.
मेकर्स ने नानी की फिल्म के लिए बड़ा फैसला लिया था. द पैराडाइज का ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया था. मेकर्स ने नानी पर दांव लगाते हुए फिल्म के साथ एक्सपेरिमेंट करने का रिस्क लिया. अब हिंदी भाषा में फिल्म फुस्स होती दिख रही है.
नानी की ‘द पैराडाइज’ को हिंदी में अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं, लेकिन बेकार रिव्यू के बावजूद फिल्म की कमाई में रफ्तार देखने को मिल रही है. नानी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 3 ही दिन में फिल्म का 100 करोड़ क्लब में शामिल होना इसके लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द पैराडाइज’ ने तीसरे दिन 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया. फिल्म ने शुक्रवार को 14.90 करोड़ रुपये कमाए थे. बीते शनिवार को फिल्म ने विदेश बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की. फिल्म ने शनिवार को विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.
इसके साथ ही द पैरडाइज का कुल कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच गया है. फिल्म ने विदेशों में अबतक 29 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ ही कुल कलेक्शन 119.50 करोड़ रुपये जा पहुंचा है. सितंबर 24 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 34.65 करोड़ का बिजनेस किया था.
अब ‘द पैराडाइज’ के साथ थिएटर्स में रिलीज हुई फिल्म ‘द वन’ की बात करते हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म के छठ गीत ने ऑडियंस के बीच बज बना रखा है.
छठ गीत की लोकप्रियता के बाद फिल्म पर भी छठी मैया का आशीर्वाद बरसा है. तमन्ना और सिद्धार्थ की फिल्म ने दूसरे दिन 11.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. फिल्म के कुल 6887 शोज थे. शनिवार की कमाई के साथ द वन का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 22.90 करोड़ जा पहुंचा है. वहीं नेट कलेक्शन 19.25 करोड़ रुपये है.
अब द वन की विदेशी बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 1.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके साथ द वन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2.25 करोड़ रुपये जा पहुंचा. इसके साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 25 करोड़ के पार जा पहुंचा है.