Rishikesh Property: ऋषिकेश के इन इलाकों पर टिकी सबकी नजर, आज जमीन ली तो आने वाले सालों में हो सकता है बड़ा फायदा

Rishikesh Property: ऋषिकेश के इन इलाकों पर टिकी सबकी नजर, आज जमीन ली तो आने वाले सालों में हो सकता है बड़ा फायदा


Last Updated:

Rishikesh Property Rates: ऋषिकेश के आसपास प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो तपोवन, मुनिकीरेती, आम बाग और गंगा नगर जैसे इलाकों पर इनवेस्टमेंट किया जा सकता है. तपोवन और मुनिकीरेती में होटल, होमस्टे, कैफे और पर्यटन से जुड़े कारोबार की वजह से कमर्शियल और रेंटल प्रॉपर्टी की मांग दिखाई देती है, जबकि आम बाग और गंगा नगर में रिहायशी मकान, फ्लैट और किराये की संपत्ति पर ज्यादा फोकस रहता है. सरकारी सर्किल रेट भी इलाके के हिसाब से अलग हैं, जो करीब 17,500 से 50,000 रुपये प्रति वर्गमीटर तक हैं. जानिए इन चार इलाकों में कहां का सर्किल रेट कितना है और किस तरह की प्रॉपर्टी के लिए कौन सा इलाका देखा जा सकता है.

तपोवन की पहचान अब सिर्फ योग और साधना वाले इलाके के तौर पर नहीं रह गई है. यहां कैफे, होटल, हॉस्टल, योग सेंटर, होमस्टे और एडवेंचर से जुड़े कई कारोबार तेजी से बढ़े हैं. गंगा और लक्ष्मण झूला क्षेत्र के करीब होने की वजह से पर्यटकों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है. यही कारण है कि तपोवन में छोटी कमर्शियल प्रॉपर्टी, होमस्टे या किराये वाली प्रॉपर्टी में निवेश करने वालों की दिलचस्पी दिखाई देती है.

तपोवन में सरकारी सर्किल रेट प्रमुख हिस्सों में करीब ₹30,000 से ₹50,000 प्रति वर्गमीटर तक है. यहां प्रॉपर्टी लेने का फायदा होटल, होमस्टे, कैफे या किराये वाली संपत्ति के रूप में मिल सकता है. इलाके में पर्यटकों की आवाजाही, योग सेंटर, कैफे और एडवेंचर एक्टिविटी से जुड़े कारोबार पहले से हैं. ऐसे में अच्छी लोकेशन वाली प्रॉपर्टी को किराये या कमर्शियल इस्तेमाल के लिए इस्तेमाल करने का विकल्प रहता है.

मुनिकीरेती आज ऋषिकेश के सबसे तेजी से बदलते इलाकों में गिना जाता है. गंगा किनारे होने के साथ यहां रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग, कैफे, योग सेंटर और होटल लगातार बढ़े हैं. देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की वजह से पूरे साल यहां चहल-पहल रहती है. यही वजह है कि होटल, होमस्टे या रेंटल प्रॉपर्टी के नजरिए से मुनिकीरेती पर लोगों की नजर बनी हुई है. आने वाले समय में पर्यटन बढ़ने के साथ यहां प्रॉपर्टी की मांग भी बढ़ सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मुनिकीरेती में सरकारी सर्किल रेट जमीन की लोकेशन और कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग है. प्रमुख हिस्सों में यह करीब ₹30,000 से ₹50,000 प्रति वर्गमीटर तक है. यहां प्रॉपर्टी लेने का फायदा पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों में हो सकता है. होटल, होमस्टे, कैफे या रेंटल प्रॉपर्टी के लिए पर्यटकों की आवाजाही एक अहम वजह है. आने वाले समय में पर्यटन और कारोबार बढ़ने पर ऐसी प्रॉपर्टी की मांग बढ़ने की संभावना देखी जा सकती है.

आम बाग का माहौल मुनिकीरेती और तपोवन से थोड़ा अलग है. यहां पर्यटन के बजाय रिहायशी प्रॉपर्टी और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. इलाके में फ्लैट और मकान होने के साथ आसपास बाजार, स्कूल और दूसरी जरूरी सुविधाएं भी मिल जाती हैं. इसी वजह से यहां ऐसी प्रॉपर्टी खरीदने का विकल्प देखा जा सकता है जिसे आगे चलकर किराये पर दिया जा सके. परिवारों और नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह इलाका सुविधाजनक माना जाता है.

प्रॉपर्टी डीलर नरेश ने बताया कि आम बाग मार्ग से जुड़े हिस्सों में सरकारी सर्किल रेट करीब ₹17,500 प्रति वर्गमीटर है. यहां प्रॉपर्टी लेने का फायदा मुख्य रूप से रिहायशी और किराये के नजरिए से देखा जा सकता है. फ्लैट या मकान खरीदकर उसे परिवारों, नौकरीपेशा लोगों या छात्रों को किराये पर देने का विकल्प रहता है. अच्छी कनेक्टिविटी और आसपास की सुविधाओं वाली प्रॉपर्टी लंबे समय के लिए रेंटल इनकम का जरिया बन सकती है

गंगा नगर उन इलाकों में है जहां रिहायशी प्रॉपर्टी के साथ गंगा के करीब होने का फायदा भी देखने को मिलता है. यहां परिवारों के रहने के लिए मकान और फ्लैट हैं और आसपास की सुविधाओं की वजह से रोजमर्रा की जिंदगी के लिए इलाका सुविधाजनक है. अगर किसी का मकसद पर्यटन वाली प्रॉपर्टी के बजाय घर, फ्लैट या किराये के लिए संपत्ति खरीदना है तो गंगा नगर पर नजर रखी जा सकती है. गंगा के करीब होने से इसकी लोकेशन भी खास बनती है.

गंगा नगर से जुड़े हिस्सों में सरकारी सर्किल रेट करीब ₹42,500 प्रति वर्गमीटर है. गंगा के करीब और रिहायशी माहौल होने की वजह से यहां प्रॉपर्टी लेने का फायदा घर बनाने या किराये पर देने के रूप में देखा जा सकता है. इलाके में रहने वाले परिवारों की जरूरतों के साथ किराये की मांग भी प्रॉपर्टी के लिए अहम हो सकती है. अच्छी सड़क और सुविधाओं के पास स्थित प्रॉपर्टी भविष्य में ज्यादा आकर्षक हो सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link