आज का मौसम 27 सितंबर: 85KM की स्पीड से तूफानी हवाएं, IMD का UP, MP और बिहार समेत 19 राज्यों में अलर्ट

आज का मौसम 27 सितंबर: 85KM की स्पीड से तूफानी हवाएं, IMD का UP, MP और बिहार समेत 19 राज्यों में अलर्ट


होमताजा खबरदेश

85KM की रफ्तार से तूफानी हवाएं, UP-MP-बिहार समेत 19 राज्यों में IMD अलर्ट

Last Updated:

IMD Today Weather: 27 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली-NCR और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिलेगा. मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर रहेगा. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भी सावधानी जरूरी है. पूर्वोत्तर में असम और मेघालय में व्यापक बारिश होगी. दक्षिण भारत में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

27 सितंबर को UP, MP, बिहार, दिल्ली-NCR और कई राज्यों में बारिश व आंधी का अलर्ट है. (फाइल फोटो PTI)

Aaj Ka Mausam: सितंबर का आखिरी हफ्ता आते-आते मौसम ने फिर करवट ले ली है. कहीं तेज बारिश हो रही है तो कहीं बादल गरजने के साथ हवा की रफ्तार बढ़ रही है. 27 सितंबर को भी देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिलेगा. दिल्ली-NCR में भी बादल और बारिश की गतिविधियां रह सकती हैं. पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. पूर्वी भारत के कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज बौछारों को लेकर सावधानी जरूरी है. दक्षिणी राज्यों में भी गरज-चमक के साथ बारिश का दौर चल सकता है. यानी रविवार को घर से निकलने से पहले मौसम का हाल जान लेना जरूरी होगा. खासकर खुले इलाकों और पेड़ों के आसपास रहने वाले लोगों को ज्यादा सावधानी रखनी होगी.

मौसम विभाग के अनुसार मौसम में इस बदलाव की बड़ी वजह दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के आसपास बना वेदर सिस्टम है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में भी गतिविधियां बनी हुई हैं. इसके असर से पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का दौर मजबूत हो सकता है. उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ भी मौसम को प्रभावित कर रहा है. उत्तर प्रदेश में कुछ जगह तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. बिहार और झारखंड में भी गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है. पश्चिम बंगाल के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा है. ऐसे में 27 सितंबर को मौसम कई राज्यों में एक साथ अलग-अलग रंग दिखाने वाला है.
दक्षिण भारत में 27 से 30 सितंबर के बीच कई राज्यों में बारिश का दौर बना रह सकता है. (PTI)

दिल्ली-NCR में बारिश के साथ बढ़ेगी हवा की रफ्तार

दिल्ली-NCR में 27 सितंबर को मौसम पूरी तरह शांत नहीं रहेगा. राजधानी दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बादल छाने और कुछ जगह बारिश होने की संभावना है. बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. दिल्ली में मौसम बदलने का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा. खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को गरज-चमक के दौरान सावधानी रखनी होगी. सड़कों पर बारिश के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है. हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक और सोनीपत में भी कहीं-कहीं बारिश और आंधी का असर रह सकता है.



Source link