Last Updated:
27 September ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: 27 सितंबर 2026 को सिंह राशि वालों के लिए नौकरी-व्यापार में सावधानी बरतने और परिवार-प्रेम संबंधों में विवाद से बचने की सलाह दी गई है. ग्रहों की स्थिति के कारण शारीरिक-मानसिक तनाव और कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धन लाभ के योग भी बन रहे हैं.
Aaj Ka Singh Rashifal 27 September 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. विवेक दुबे के अनुसार 27 सितंबर 2026 रविवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. चंद्रमा मीन राशि में रहकर सिंह राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे है. ग्रहों की यह स्थिति सिंह राशि वालों के लिए कुछ मामलों में परेशानी बढ़ाने वाली रह सकती है. कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं और शारीरिक व मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. हालांकि, कुछ मामलों में लाभ के योग भी बन रहे हैं. अचानक धन लाभ हो सकता है. कुल मिलाकर आज का दिन धैर्य और शांति के साथ बिताना बेहतर रहेगा.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. पराक्रम भाव में बुध और शुक्र की युति होने से कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिल सकता है. इससे कई काम पूरे करने में मदद मिलेगी. हालांकि, अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखना होगा. गुस्से या जल्दबाजी में कही गई बात से बनता काम बिगड़ सकता है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है. ऐसे में दूसरे कामों में समय गंवाने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी होगा.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार और कारोबार के लिए आज का दिन सावधानी बरतने वाला है. ग्रहों की विपरित परिस्थितियों के कारण कारोबार से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें. खासतौर पर बातचीत के दौरान संयम रखें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति की बात करें तो धन संबंधी मामलों में राहत मिल सकती है. गुप्त रूप से धन प्राप्त होने के योग हैं. पुराने निवेश भी लाभ दे सकते हैं. हालांकि, आज नया निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. शारीरिक थकान के साथ मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है. ग्रहों की स्थिति के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ने की आशंका है. ऐसे में खान-पान पर विशेष ध्यान दें और पर्याप्त आराम करें. किसी बात को लेकर अधिक तनाव लेने से बचें.
परिवारिक जीवन एवं प्रेम संबंध
पारिवारिक जीवन में आज सावधानी बरतने की जरूरत है. चंद्रमा और शनि की युति के कारण घर-परिवार में वैचारिक मतभेद या छोटी बातों पर विवाद हो सकता है. जीवनसाथी या परिजनों से बहस करने के बजाय शांत रहना बेहतर होगा. प्रेम संबंधों में भी दिन सामान्य नहीं रहेगा. आपकी कोई बात पार्टनर को बुरी लग सकती है, जिससे मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. इसलिए बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें.
आज का शुभ उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. विवेक दुबे के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज भगवान शिव का दूध, जल और मिश्री मिलाकर अभिषेक करना चाहिए. इसके साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. सफेद वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना गया है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.