Last Updated:
Vrishabh Rashifal 27 September: वैदिक पंचांग के अनुसार 27 सितंबर को वृद्धि योग और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है. काशी के ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह ग्रह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मोर्चे पर शानदार परिणाम लेकर आने वाला है. जानिए नौकरी, निवेश, रिश्ते और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आपका दिन.
Vrishabh Rashifal 27 September: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 27 सितंबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
तनाव से मुक्ति और धन लाभ के संकेत
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार बेहतरीन होगा. आज आप मानसिक तनाव से दूर रहेंगे. जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, आज आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा. आज आपको कोई मांगलिक शुभ समाचार भी मिलेगा. वृषभ राशि वालों को आज अचानक धन की प्राप्ति भी होगी.
इंटरव्यू में मिलेगी सफलता
वृषभ राशि के जातक जो लंबे समय से नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं आज उनकी खोज भी जरूर पूरी होगी. आज आपको इंटरव्यू में सफलता भी मिलेगी. जो पहले से नौकरी कर रहे हैं आज उनके प्रमोशन के योग भी बने हुए हैं. वहीं बात बिजनेस कर रहे लोगों की करें तो आज आपको धन का फायदा भी जरूर होगा. आज आप अपनी वाणी में मधुरता जरूर बनाए रखें. आज सरकारी दफ्तर में आपका रुका काम भी पूरा हो सकता है.
शेयर बाजार में निवेश से पहले करें ये काम
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं आज वो शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. हालांकि निवेश से पहले आपको किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए. शेयर बाजार के अलावा आज आप चांदी में भी पैसा निवेश कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में फायदा भी होगा.
रिश्ते होंगे बेहतर
वृषभ राशि के जातक के लव लाइफ में आज खुशहाली बनी रहेगी. आज आपके पार्टनर से आपके रिश्ते बेहतर और मजबूत होंगे. आज आप कहीं लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं. इससे आप दोनों एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपके लाइफ पार्टनर से चले आ रहे पुराने झगड़े पर भी ब्रेक लगेगी. आज आप अपने व्यस्त समय में से थोड़ा वक्त परिवार को भी जरूर दें.
भगवान सूर्य को दें अर्घ्य
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य की पूजा उपासना जरूर करें. आज आप उन्हें लाल फूल, गुड़ और अक्षत डालकर यदि अर्घ्य देंगे तो समाज में आपका मान सम्मान और यश जरूर बढ़ेगा.