Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार को उछाल आया है. गोल्ड रेट आज 84 रुपये चढ़कर MCX पर 153065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी 1170 रुपये चढ़कर 1170 रुपये उछलकर 239375 रुपये पर कारोबार कर रही है. इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो कॉमैक्स पर सोने का भाव 0.05 फीसदी गिरकर 4397 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. चांदी 0.63 फीसदी उछलकर 66.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है.
आपके शहर में कितनी है कीमत?
24 कैरेट सोने की कीमत चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 15,283 रुपये प्रति ग्राम है. दिल्ली में यह 15,298 रुपये और वडोदरा व अहमदाबाद में 15,288 रुपये प्रति ग्राम है. 22 कैरेट सोने का भाव ज्यादातर शहरों में 14,009 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि दिल्ली में 14,024 रुपये और वडोदरा-अहमदाबाद में 14,014 रुपये है. चेन्नई में 18K का रेट 11,779 रुपये, दिल्ली में 11,482 रुपये, जबकि वडोदरा और अहमदाबाद में 11,472 रुपये प्रति ग्राम है.
सोने की कीमत शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ खुली. कच्चे तेल में गिरावट और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने इसे सहारा दिया. मिडिल ईस्ट की टेंशन और दुनिया भर के सेंट्रल बैंक के फैसलों पर निवेशक नजर रखे हुए हैं. तेल की कीमतों में करीब एक फीसदी की गिरावट आई है. डॉलर भी हाल के हाई लेवल से नीचे आया है. डॉलर कमजोर होने से अन्य देशों के खरीदारों के लिए सोना सस्ता पड़ जाता है. इससे मांग बढ़ने की उम्मीद बनी हुई है.
तेल और डॉलर का सोने पर असर
तेल सस्ता होने से महंगाई का दबाव कुछ कम हो सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर तेल में तेज गिरावट जारी रही तो ब्याज दरें बढ़ाने की जरूरत भी कम पड़ सकती है. इससे सोने को फायदा पहुंच सकता है. वहीं अगर मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ा तो बाजार में अनिश्चितता बढ़ेगी, जो सोने जैसे सुरक्षित निवेश को पसंद करने वालों के लिए अच्छा संकेत है.
सेंट्रल बैंक के फैसलों का असर
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरें बढ़ा दी थीं और आगे और बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं. ऊंची ब्याज दरें आमतौर पर सोने की मांग घटाती हैं क्योंकि बैंक जमा और बॉन्ड जैसे ऑप्शन बेहतर रिटर्न देने लगते हैं. गोल्डमैन सैक्स ने फिर भी 2027 के अंत तक सोने का टारगेट 5400 डॉलर प्रति औंस पर कायम रखा है. उनका मानना है कि दरें बढ़ने से रैली धीमी हो सकती है, लेकिन रुकेगी नहीं.
ब्रिटेन और जापान ने भी उठाया बड़ा कदम
ब्रिटेन के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है, लेकिन चेतावनी दी कि आगे बढ़ानी पड़ सकती हैं. जापान का सेंट्रल बैंक शुक्रवार को दरें 31 साल के हाई लेवल पर पहुंचाने वाला है. इन फैसलों से ग्लोबल लेवल पर ब्याज दरों का रुख सख्त बना रहेगा. ऐसे में सोना महंगाई और अनिश्चितता से बचाव का जरिया बना रहेगा.