मुजफ्फरपुर को रेलवे की बड़ी सौगात, बरौनी-भुज के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस। Muzaffarpur Amrit Bharat Express

मुजफ्फरपुर को रेलवे की बड़ी सौगात, बरौनी-भुज के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस। Muzaffarpur Amrit Bharat Express


Last Updated:

Muzaffarpur Amrit Bharat Express News: मुजफ्फरपुर से होकर एक और अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी. यह ट्रेन बरौनी और भुज के बीच मुजफ्फरपुर होते हुए जाएगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी.

Zoom

मुजफ्फरपुर: जिले के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. मुजफ्फरपुर से होकर एक और अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को मंजूरी दी गई है. यह ट्रेन बरौनी और भुज के बीच चलेगी. यह मुजफ्फरपुर होकर गुजरेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुजफ्फरपुर सांसद डॉ. राज भूषण चौधरी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है. पत्र में बताया गया है कि यात्रियों की मांग और परिचालन संबंधी जरूरतों को देखते हुए रेलवे की ओर से लगातार रेल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है.

बरौनी से मुजफ्फरपुर होते हुए भुज जाएगी ट्रेन
रेल मंत्रालय के पत्र के अनुसार, ट्रेन संख्या 19427/19428 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को स्वीकृति दी गई है. यह ट्रेन बरौनी से चलकर मुजफ्फरपुर होते हुए भुज जाएगी. इस ट्रेन के चलने से मुजफ्फरपुर और आसपास के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक और रेल सेवा का विकल्प मिलेगा. खासकर बिहार से गुजरात जाने वाले यात्रियों को इससे सुविधा मिलने की उम्मीद है.

पत्र में क्या कहा गया?
रेल मंत्री की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि यात्रियों की मांग और परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार रेलवे समय-समय पर रेल सेवाओं का विस्तार करता रहा है. इसी क्रम में भुज से बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को मंजूरी दी गई है. हालांकि, पत्र में इस ट्रेन के परिचालन की तारीख, समय और ठहराव की जानकारी नहीं दी गई है. रेलवे की ओर से इनका विवरण बाद में जारी किया जा सकता है.



Source link