Xi Jinpping Melania Trump VIDEO : जिनपिंग ने बढ़ाया हाथ तो बुरी तरह डर गईं मेलानिया, हैंड शेक से किया इनकार?

Xi Jinpping Melania Trump VIDEO : जिनपिंग ने बढ़ाया हाथ तो बुरी तरह डर गईं मेलानिया, हैंड शेक से किया इनकार?


जब दुनिया के दो बड़े नेता मिलते हैं, तो उनके आस-पास मौजूद कैमरे जैसे दुनिया की आखें बन जाते हैं. कई बार ये कैमरे ऐसे लम्हें कैद कर लेते हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही बड़ा बवाल खड़ा कर देते हैं. ऐसा ही एक नजारा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अमेरिका दौरे पर देखने को मिला, वो अपनी पत्नी पेंग लियुआन के साथ पहुंचे थे, जहां डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने उनका स्वागत किया. मीडिया के सामने जब चारों लोग एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तभी मेलानिया ने अचानक शी जिनपिंग से हाथ मिलाने मना कर दिया और ऐसे रिएक्ट किया जैसे बुरी तरह डर गई हों.

ट्रंप-जिनपिंग-मेलानिया का रेड कारपेट वायरल वीडियो आखिर क्या है?

सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही ये वीडियो क्लिप वाशिंगटन डीसी की बताई जा रही है. एक बड़े सरकारी इवेंट के दौरान रेड कारपेट पर कई बड़े दिग्गज एक साथ मौजूद थे. इस वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के साथ अन्य टॉप ऑफिसर्स भी नजर आ रहे हैं.

वीडियो के शुरुआती हिस्से में दिखता है कि डोनाल्ड ट्रंप बेहद गर्मजोशी के साथ शी जिनपिंग की तरफ अपना हाथ बढ़ाते हैं और उनसे हाथ मिलाते हैं. दोनों नेता एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं और आपस में कुछ शब्द बोलते हैं. इसी दौरान मेलानिया ट्रंप अपने पति डोनाल्ड ट्रंप के ठीक बगल में खड़ी नजर आती हैं. जब शी जिनपिंग, डोनाल्ड ट्रंप से हाथ मिलाने के बाद मेलानिया की तरफ बढ़ते हैं, तब मेलानिया अपनी जगह पर थोड़ा सा पीछे हटती हैं और अपने हाथों से ना करते हुए नजर आती हैं. सिर्फ मेलानिया ही नहीं जिनपिंग की पत्नी ने भी किसी से हाथ नहीं मिलाया, वो दूसरे से ही हाथ जोड़ती दिखाई देती हैं.

इंटरनेट पर कुछ यूजर्स ने इसी तीन से चार सेकंड के छोटे से हिस्से को कट करके अलग कर लिया. इसके बाद ये दावा किया जाने लगा कि शी जिनपिंग ने मेलानिया की तरफ हाथ बढ़ाया था, लेकिन मेलानिया ने अपना हाथ पीछे खींच लिया और डरकर पीछे हट गईं.

जिनपिंग-मेलानिया के वीडियो पर क्यों छिड़ गई तीखी बहस?

आज के डिजिटल दौर में जब भी कोई मशहूर या बड़ी राजनीतिक हस्ती कैमरे के सामने आती है, तो उनके उठने-बैठने, मुस्कुराने और बॉडी लैंग्वेज की खूब चर्चा होती है. वैसे ही जिनपिंग-मेलानिया के बीच का ये मोमेंट भी खूब वायरल हो रहा है. इस पर दुनिया भर में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

कई लोगों ने इस छोटे से वीडियो के पीछे सस्पेंस और डर वाला बैकग्राउंड म्यूजिक लगा दिया. वीडियो के ऊपर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया कि ‘क्या मेलानिया ट्रंप शी जिनपिंग से डर गईं?’. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो देखकर लिखा कि मेलानिया ट्रंप थोड़ी असहज लग रही थीं. वहीं, कुछ लोगों ने कयास लगाया है कि मेलानिया ने अपमान करने के इरादे से नहीं बल्कि ये देखकर मना किया होगा कि जिनपिंग की पत्नी भी प्रोटोकॉल के तहत हाथ नहीं मिला रही हैं.

क्या वाकई मेलानिया ने हाथ मिलाने से मना किया था?

हालांकि, ये कंफर्म नहीं हो पाया है कि ये सिर्फ कैमरे का एंगल है या सच में ऐसा कुछ हुआ है. हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब मेलानिया ट्रंप या किसी अन्य बड़े नेता की बॉडी लैंग्वेज को लेकर इंटरनेट पर इस तरह की बातें बनाई जा रही हैं. इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. एक वक्त पर मेलानिया के ट्रंप से हाथ छुड़ाने वाले वीडियो पर जमकर कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी.

View this post on Instagram





Source link