Australia Weekly Pay System Guide: ऑस्ट्रेलिया में हर हफ्ते मिलती है सैलरी, भारत से बिल्कुल अलग है नौकरी का सिस्टम

Australia Weekly Pay System Guide: ऑस्ट्रेलिया में हर हफ्ते मिलती है सैलरी, भारत से बिल्कुल अलग है नौकरी का सिस्टम


Last Updated:

Australia Salary System: ऑस्ट्रेलिया में कमाई का सिस्टम बेहद फ्लेक्सिबल है. यहां एंप्लॉइज को महीने के अलावा हर हफ्ते या दो हफ्ते पर भी सैलरी मिलती है. कंस्ट्रक्शन और हॉस्पिटैलिटी जैसे सेक्टर्स में वीकली पे का चलन आम है. इससे बजट मैनेज करना आसान होता है लेकिन इसके कुछ फाइनेंशियल नुकसान भी हैं.

Zoom

Australia Weekly Pay System Guide: ऑस्ट्रेलिया में सैलरी के लिए 3 सिस्टम बनाए गए हैं

नई दिल्ली (Australia Salary System). विदेश में नौकरी की बात करें तो दिमाग में ऑस्ट्रेलिया का ख्याल जरूर आता है. इस खूबसूरत देश में काम करने और पैसे कमाने का सिस्टम भारत या कई अन्य देशों से काफी अलग और बेहद व्यवस्थित है. यहां वर्कर्स के अधिकारों और उनकी कमाई की सुरक्षा के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं. इन्हें Fair Work Ombudsman सख्ती से लागू करता है. भारत में अमूमन हर महीने की पहली तारीख को सैलरी मिलने का चलन है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया का सैलरी सिस्टम काफी अलग है.

ऑस्ट्रेलियाई जॉब मार्केट की एक बात बेहद दिलचस्प है. यहां एंप्लॉइज को सिर्फ महीने के अंत में ही नहीं, बल्कि हर हफ्ते या हर दो हफ्ते पर भी वेतन दिया जाता है. इस अनोखे सैलरी सिस्टम से कर्मचारियों को काफी सहूलियत मिलती है. साथ ही उनके लिए अपना बजट मैनेज करना भी आसान हो जाता है. जानिए ऑस्ट्रेलिया में कमाई का सिस्टम कैसे काम करता है, किसे साप्ताहिक यानी हर हफ्ते सैलरी मिलती है और इसके क्या फायदे-नुकसान हैं.

ऑस्ट्रेलिया में सैलरी का सिस्टम कैसे काम करता है?

ऑस्ट्रेलिया में सैलरी के 3 तरह के सिस्टम चलन में हैं: साप्ताहिक, पाक्षिक यानी हर दो हफ्ते में और मासिक. देश के लेबर कानूनों के तहत कंपनियों को फ्रीडम दी जाती है कि वे अपने बिजनेस के हिसाब से पे-साइकिल तय करें. शर्त यही है कि फेयर वर्क एक्ट के नियमों का पालन करना होगा. आमतौर पर सरकारी नौकरी और बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों में महीने में एक बार या हर दो हफ्ते पर सैलरी दी जाती है. वहीं हॉस्पिटैलिटी, रिटेल और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स में भुगतान का तरीका बिल्कुल अलग होता है.

ऑस्ट्रेलिया में हर हफ्ते किसे सैलरी मिलती है?

ऑस्ट्रेलिया में बड़ी संख्या में एंप्लॉइज को हर हफ्ते सैलरी मिलती है. जो लोग कैजुअल यानी अस्थायी तौर पर काम करते हैं, उन्हें साप्ताहिक भुगतान मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है. इसके अलावा कंस्ट्रक्शन, होटल, रेस्तरां, बार, कृषि और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में काम करने वाले लेबर और कर्मचारियों को अक्सर हर हफ्ते उनकी मेहनत का पैसा मिल जाता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि कर्मचारियों को अपने रोजमर्रा के खर्चों और बिल भरने के लिए महीने के आखिर तक लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता है.

हफ्ते में सैलरी मिलने के फायदे-नुकसान

किसी भी व्यवस्था की तरह वीकली सैलरी सिस्टम के भी कुछ प्लस और माइनस पॉइंट्स हैं:

  • फायदे: सबसे बड़ा फायदा है कि बजट मैनेज करना आसान हो जाता है. अगर कोई नया एंप्लॉई है तो उसे अपनी पहली कमाई के लिए 4 हफ्ते नहीं, बल्कि सिर्फ 7 दिन इंतजार करना पड़ता है. इससे आर्थिक तंगी या कर्ज लेने की नौबत कम आती है.
  • नुकसान: बार-बार पैसे हाथ आने से कई बार लोग बजट प्लानिंग में चूक जाते हैं और छोटे-छोटे खर्चों में पैसे जल्दी उड़ा देते हैं. साथ ही, कंपनियों के लिए हर हफ्ते पे-रोल प्रोसेस चलाना थोड़ा खर्चीला और समय लेने वाला काम हो जाता है.

वीकली सैलरी सिस्टम कहां लागू है?

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया और क्वींसलैंड जैसे बड़े राज्यों में छोटे व्यवसायों और प्राइवेट सेक्टर में साप्ताहिक भुगतान का चलन आम है. खासकर ब्लू-कॉलर जॉब्स (शारीरिक श्रम वाले काम) में मालिक अपने वर्कर्स को टिकाए रखने और उन्हें तुरंत मोटिवेट करने के लिए वीकली पे-स्लिप का विकल्प चुनते हैं. यह सिस्टम सुनिश्चित करता है कि एंप्लॉई का मेहनताना समय पर उसके बैंक अकाउंट में पहुंचे और मार्केट में लिक्विडिटी भी बनी रहे.



Source link