Prashant Kishor News: बिहार के बाद दिल्ली में जन सुराज की एंट्री, 2027 MCD चुनाव से शुरू होगा सियासी सफर

Prashant Kishor News: बिहार के बाद दिल्ली में जन सुराज की एंट्री, 2027 MCD चुनाव से शुरू होगा सियासी सफर


Last Updated:

Prashant Kishor News: बिहार के बाद अब प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी दिल्ली में अपना संगठन खड़ा करने की तैयारी में है. रविवार को दिल्ली में JSP समर्थकों की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें दिल्ली इकाई के लिए स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान हो सकता है. पार्टी की नजर 2027 के MCD चुनाव पर है. इसके बाद 2029 के लोकसभा और 2030 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी उतरने की योजना है.

Zoom

जन सुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर. (फाइल फोटो)

पटनाः बांकीपुर में जीत के बाद प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के दिल्ली में एंट्री करेगी. रविवार को दिल्ली में JSP समर्थकों की बैठक होगी. जिसमें दिल्ली इकाई के लिए स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान किया जा सकता है. यह कमेटी पार्टी के संगठन को तैयार करने और पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी. पार्टी दिल्ली में अपने दफ्तर के लिए जगह भी तलाश रही है. पार्टी का प्लान दिल्ली में पहले अपना संगठन मजबूत करने का है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जन सुराज दिल्ली में आने वाले चुनावों में उतरने की तैयारी कर रहा है. पार्टी की योजना 2027 के दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव लड़ने की है. इसके बाद 2029 के लोकसभा चुनाव और 2030 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी मैदान में उतरने की बात कही गई है. दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और JSP से जुड़े शांतनु कुमार ने कहा कि पार्टी सभी समुदायों और आर्थिक वर्गों के लोगों तक पहुंच बनाने की कोशिश करेगी. पार्टी के दिल्ली विस्तार में पूर्वांचली आबादी तक पहुंच को भी अहम माना जा रहा है.

इन नामों पर हो सकती है चर्चा
रिपोर्ट के मुताबिक प्रस्तावित स्टीयरिंग कमेटी में अधिवक्ता तथागत हर्षवर्धन, प्रोफेसर शंतनु कुमार और हिमाचल प्रदेश पुलिस के पूर्व अधिकारी जेपी सिंह के नाम शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा पूर्व IES अधिकारी कुंवर चंद्रेश, अधिवक्ता अबू अफान फारूकी, बिहार महिला विंग से जुड़ी प्रियंका सिंह, कारोबारी अजय सिंह और ONGC के पूर्व निदेशक बदीउददोजा के नाम भी संभावित सदस्यों में बताए गए हैं.

बिहार से बाहर पहला बड़ा संगठनात्मक विस्तार
जन सुराज पार्टी की स्थापना प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2024 को की थी. पार्टी ने नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के साथ चुनावी राजनीति में कदम रखा था. पार्टी ने 243 में से 238 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन कोई सीट नहीं जीत सकी. इसके बाद प्रशांत किशोर ने पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में खुद चुनाव लड़ा और अगस्त 2026 में जीत हासिल की. अब दिल्ली में पार्टी का विस्तार बिहार के बाहर उसके संगठन के लिए एक नया चरण माना जा रहा है.

दिल्ली के मुद्दों पर भी फोकस
JSP से जुड़े नेताओं के मुताबिक दिल्ली में पार्टी किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं रहना चाहती. पार्टी पूर्वांचली आबादी के साथ-साथ अलग-अलग सामाजिक और आर्थिक वर्गों तक पहुंच बनाने की बात कह रही है. दिल्ली में वायु प्रदूषण और यमुना की सफाई जैसे मुद्दों को भी पार्टी अपने एजेंडे में शामिल करने की तैयारी में है. इस तरह जन सुराज पहले संगठन तैयार करेगा और फिर 2027, 2029 और 2030 के चुनावों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश करेगा.



Source link