Araria News: पटाखा फैक्ट्री में आधी रात हुआ जोरदार ब्लास्ट, मच गया हड़कंप

Araria News: पटाखा फैक्ट्री में आधी रात हुआ जोरदार ब्लास्ट, मच गया हड़कंप


Last Updated:

Araria News: भरगामा थाना क्षेत्र में देर रात तेज धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, भरगामा पंचायत के वार्ड नंबर 8 में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की आशंका है. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए. घटना की सूचना मिलते ही भरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

Zoom

अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट.

अररियाः बिहार के अररिया में देर रात अचानक हुए तेज धमाके से भरगामा इलाके में अफरा-तफरी मच गई. धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए और मौके पर भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो वहां अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट की आशंका सामने आई. मामला भरगामा पंचायत के वार्ड नंबर 8 का है. अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट की आशंका जताई.

अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, घटना के कारणों और वहां मौजूद सामग्री को लेकर अभी विस्तृत जांच की जा रही है. पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है. एसपी के मुताबिक, फिलहाल किसी व्यक्ति के घायल होने या मौत की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है. ब्लास्ट किस वजह से हुआ और वहां किस तरह की गतिविधियां चल रही थीं, इसकी भी जांच की जा रही है.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
धमाके की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का इंस्पेक्शन किया. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जिस जगह पर ब्लास्ट हुआ, वहां पटाखा बनाने या भंडारण का काम किया जा रहा था या नहीं. अवैध पटाखा फैक्ट्री होने की आशंका को देखते हुए पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वहां पटाखे बनाने के लिए किस तरह की सामग्री रखी गई थी. साथ ही, फैक्ट्री के संचालन से जुड़े लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर
एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि स्थल निरीक्षण और जांच पूरी होने के बाद पुलिस की ओर से घटना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. देर रात हुए इस धमाके के बाद भरगामा के लोगों में भी चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, अभी तक पुलिस ने किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं की है. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि ब्लास्ट की वजह क्या थी और घटनास्थल पर वास्तव में किस तरह की गतिविधियां चल रही थीं.



Source link