ओसामा बिन लादेन का नाम लेकर UN में भारत ने पाकिस्‍तान को धोया – india reply to pakistan pm Shehbaz Sharif in UN Petal Gahlot Osama bin Laden

ओसामा बिन लादेन का नाम लेकर UN में भारत ने पाकिस्‍तान को धोया – india reply to pakistan pm Shehbaz Sharif in UN Petal Gahlot Osama bin Laden


होमताजा खबरदेश

ओसामा बिन लादेन का नाम लेकर UN में भारत ने पाकिस्‍तान को खूब धोया

Last Updated:

India vs Pakistan: पाकिस्‍तान यूएन की जनरल असेंबली में एक बार फिर से सिंधु जल समझौते का राग अलापा. राइट टू रिप्‍लाई का इस्‍तेमाल करते हुए भारत ने पाकिस्‍तान की धज्जियां उड़ा दीं. यूएन में भारत की स्‍थायी प्रतिनिधि पेटल गहलोत ने कहा कि दिन में सुरक्षा और रात में आतंकवाद ये अब नहीं चलने वाला है.

Zoom

UN में भारत की स्‍थायी प्रतिनिधि पेटल पटेल ने पाकिस्‍तान को करारा जवाब दिया है. (फाइल फोटो)

India vs Pakistan: UN महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के संबोधन पर भारत ने कड़ा पलटवार किया है. भारत की फर्स्‍ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने ‘राइट टू रिप्लाई’ के तहत पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने और दोहरे रवैये का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बार-बार झूठ दोहराने से वह सच नहीं बन जाता. पेटल गहलोत ने पाकिस्तान के आतंकवाद के रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए कहा कि 9/11 हमलों का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान के एबटाबाद में मिला था. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन बंद करना चाहिए और अपनी जमीन से ऑपरेट होने वाली आतंकी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने पर गहलोत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है. उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में लोगों के अधिकारों और वहां की स्थिति पर ध्यान देने की बात कही. भारतीय राजनयिक ने कहा कि पाकिस्तान की सीमा पार आतंकवाद की नीति जारी रहने पर भारत अपनी सुरक्षा और बचाव के अधिकार का इस्तेमाल करेगा. उन्होंने कहा कि आतंकवाद, छल और दोहरा रवैया पाकिस्तान तथा दुनिया, दोनों के हित में नहीं है.



Source link