How To Sharpen Brain : हर उम्र में दिमाग चलेगा सुपर फास्‍ट, मिल गया उपाय, फॉलो करें 5 स्‍टेप, हर डिसीजन लेंगे सही

How To Sharpen Brain : हर उम्र में दिमाग चलेगा सुपर फास्‍ट, मिल गया उपाय, फॉलो करें 5 स्‍टेप, हर डिसीजन लेंगे सही


Memory Boosting Tips : क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि चाबी कहीं रखी और कुछ देर बाद याद ही नहीं आया कि कहां रखी है? किसी का नाम जुबान पर आते-आते अटक गया या जरूरी काम अचानक दिमाग से निकल गया? ऐसी छोटी-छोटी भूल कभी-कभी हर किसी के साथ होती है. लेकिन अच्छी बात यह है कि दिमाग को लंबे समय तक एक्टिव और फिट रखने के लिए रोजमर्रा की कुछ आसान आदतों को अपनाया जा सकता है. उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता में कुछ बदलाव आना सामान्य हो सकता है.

उम्र चाहे 20 की हो या 60 की, कुछ नया सीखने की आदत डालें.

हालांकि, लगातार बढ़ती भूलने की समस्या कभी-कभी किसी बीमारी, ब्रेन इंजरी या न्यूरोलॉजिकल समस्या से भी जुड़ी हो सकती है. इसलिए अगर भूलने की समस्या रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने लगे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. वहीं, सामान्य तौर पर दिमाग को सक्रिय रखने के लिए सीखते रहना, चीजों को दोहराना और खुद को मानसिक रूप से व्यस्त रखना मददगार हो सकता है.

दिमाग को एक्टिव रखने के 5 आसान तरीके

1. कुछ नया सीखते रहें
हावर्डहेल्‍थ के अनुसार दिमाग भी शरीर की तरह एक्टिव रहने पर बेहतर तरीके से काम करता है. इसलिए उम्र चाहे 20 की हो या 60 की, कुछ नया सीखने की आदत डालें. नई भाषा सीखना, कोई वाद्य यंत्र बजाना, किताब पढ़ना, नई रेसिपी बनाना या कोई नया कौशल सीखना दिमाग के लिए अच्छा मानसिक अभ्यास हो सकता है.
जरूरी नहीं कि इसके लिए आप कोई बड़ा कोर्स ही करें. रोज 15-20 मिनट किसी नई चीज को सीखने में लगाना भी आपके दिमाग को व्यस्त रख सकता है.

2. नई चीजों को सिर्फ देखें नहीं, महसूस भी करें
जब हम किसी नई चीज को सीखते हैं तो जितनी अधिक इंद्रियों का इस्तेमाल करते हैं, उस अनुभव को याद रखने में उतनी मदद मिल सकती है. मसलन, किसी नई जगह घूमने गए हैं तो सिर्फ फोटो खींचने के बजाय वहां की चीजों को ध्यान से देखें, आसपास की आवाजों को सुनें, खाने की खुशबू और स्वाद को महसूस करें.
इसी तरह कोई नई चीज सीखते समय उसे पढ़ने के साथ बोलकर समझना या लिखना भी आपकी याददाश्त को मजबूत करने में मदद कर सकता है.

3. हर छोटी बात के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें
कई बार कुछ भूल जाने के बाद हमें लगने लगता है कि हमारी याददाश्त कमजोर हो रही है. इसके बाद हम छोटी-छोटी बातों के लिए भी दूसरों से पूछने लगते हैं. इसके बजाय पहले खुद याद करने की कोशिश करें.
मान लीजिए किसी व्यक्ति का नाम याद नहीं आ रहा है. तुरंत मोबाइल या किसी दूसरे व्यक्ति से पूछने के बजाय कुछ सेकंड सोचें. उस व्यक्ति से जुड़ी जगह, बातचीत या कोई पुरानी घटना याद करने की कोशिश करें. इस तरह दिमाग को याद करने का मौका मिलता है.

4. दिमाग पर बोझ कम करने के लिए स्मार्ट तरीके अपनाएं
दिमाग को तेज रखने का मतलब यह नहीं है कि आपको हर छोटी चीज याद ही रखनी होगी. आज के समय में तकनीक का इस्तेमाल करके आप अपनी मेमोरी पर अनावश्यक दबाव कम कर सकते हैं.
जरूरी तारीखें, अपॉइंटमेंट, बिल जमा करने की तारीख या किसी कार्यक्रम का समय मोबाइल कैलेंडर में सेव कर लें. चाबी, चश्मा, पर्स और दूसरी रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों के लिए घर में एक तय जगह बना लें. इससे बार-बार चीजें खोजने की परेशानी कम होगी और दिमाग जरूरी कामों पर बेहतर ध्यान लगा पाएगा.

5. जरूरी बातों को दोहराने की आदत डालें
किसी नई जानकारी को याद रखना है तो उसे सिर्फ एक बार सुनकर छोड़ न दें. उसे दोहराएं, लिखें या किसी दूसरे व्यक्ति को अपने शब्दों में समझाने की कोशिश करें.
उदाहरण के लिए, किसी नए व्यक्ति से मिलने पर उसका नाम तुरंत दोबारा बातचीत में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसी तरह जरूरी कामों की सूची लिख लेना भी मददगार हो सकता है. जानकारी को दोहराने से उसे याद रखने में मदद मिल सकती है.

सिर्फ मेमोरी नहीं, दिमाग की पूरी सेहत पर दें ध्यान
दिमाग को एक्टिव रखने के लिए केवल मेमोरी की एक्सरसाइज करना ही काफी नहीं है. पर्याप्त नींद, नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित खान-पान और सामाजिक रूप से सक्रिय रहना भी आपकी ओवरऑल ब्रेन हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण हैं.

इसलिए अगर आप चाहते हैं कि उम्र के साथ भी आपकी सोचने-समझने और रोजमर्रा के काम करने की क्षमता बेहतर बनी रहे, तो आज से ही इन छोटी आदतों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. दिमाग को एक्टिव रखने के लिए किसी मुश्किल उपाय की नहीं, बल्कि लगातार अच्छी आदतों की जरूरत होती है.



Source link