MP Weather: विदाई से पहले बरसेगा जमकर पानी! निवाड़ी-टीकमगढ़ समेत 18 जिलों में अलर्ट, सतना-मैहर में स्कूल बंद

MP Weather: विदाई से पहले बरसेगा जमकर पानी! निवाड़ी-टीकमगढ़ समेत 18 जिलों में अलर्ट, सतना-मैहर में स्कूल बंद


Aaj Ka MP Weather: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर तेज हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है. शनिवार को प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सतना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज बारिश के साथ कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है. बारिश को देखते हुए सतना में नर्सरी से क्लास 8वीं तक और मैहर में नर्सरी से क्लास 12वीं तक के स्कूलों में शनिवार को हॉलीडे घोषित किया गया है.

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, भिंड, दतिया, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, मंडला और डिंडौरी में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है. वहीं, भोपाल, रायसेन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, देवास, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, पांढुर्णा, अनूपपुर, सागर और पन्ना में हल्की बारिश हो सकती है.

पूर्वी एमपी में ज्यादा असर
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण हैं. फिलहाल, लोगों को नदी-नालों, पुल-पुलियों जैसे इलाकों में जाने से मना किया है. मध्य प्रदेश में अब मानसून की विदाई में कुछ ही दिन बाकी हैं.

कई जिलों में बारिश का आंकड़ा बदला
पूर्वी एमपी के कई जिलों में बारिश की कमी पिछले सप्ताह में कम हुई है. बालाघाट, पांढुर्णा, मंडला, रीवा, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सागर और सिवनी में अब भी सामान्य से 4% से 21% तक कम बारिश दर्ज की गई है. वहीं, अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया समेत 23 जिलों में ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.



Source link