Last Updated:
Darbhanga News: परीक्षा देकर घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया. आरोप है कि गांव का ही एक युवक छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर दूसरे गांव ले गया. वहां अपने एक साथी के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बताया जा रहा है कि छात्रा आरोपी युवक को पहले से पहचानती थी, इसी वजह से वह उसकी बाइक पर बैठी थी.
बिहार पुलिस. (फाइल फोटो)
दरभंगाः बिहार के दरभंगा से मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई. जहां नाबालिग छात्रा के साथ रेप किया गया. आरोप है कि परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा को गांव के ही एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाया. इसके बाद युवक अपने साथी के साथ मिलकर छात्रा को दूसरे गांव ले गया. जहां दोनों पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. मामला बिरौल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग छात्रा स्कूल में परीक्षा देने गई थी. परीक्षा खत्म होने के बाद वह घर लौट रही थी. इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे बाइक से घर छोड़ने की बात कही. छात्रा उस युवक को पहले से पहचानती थी, इसलिए उसके साथ बाइक पर बैठ गई. आरोप है कि बाइक पर बैठाने के बाद युवक छात्रा को घर ले जाने के बजाय दूसरे गांव की ओर लेकर चला गया. वहां उसका एक अन्य साथी भी मौजूद था. आरोप है कि दोनों युवकों ने छात्रा को अपने कब्जे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
पुलिस ने दर्ज किया केस
घटना के बाद छात्रा ने परिजनों को पूरी जानकारी दी. इसके बाद परिजन उसे लेकर बिरौल थाने पहुंचे, जहां छात्रा की ओर से दोनों युवकों के खिलाफ आवेदन दिया गया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. छात्रा के बयान और आवेदन के आधार पर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है. घटना में शामिल दोनों युवकों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी पुलिस खंगाल रही है. फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस छात्रा के बयान, घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.