मिथुन राशि आज न करें नए काम की शुरुआत, शनि-चंद्रमा के विष योग से दिन रहेगा भारी

मिथुन राशि आज न करें नए काम की शुरुआत, शनि-चंद्रमा के विष योग से दिन रहेगा भारी


Last Updated:

26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा के साथ पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है. इसी दिन शनि और चंद्रमा की युति से एक अशुभ ‘विष योग’ का निर्माण हो रहा है, जो मिथुन राशि वालों के लिए नई चुनौतियां लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं ग्रहों की इस चाल का आपके जीवन, परिवार और शत्रुओं पर क्या प्रभाव पड़ेगा और इससे बचने के क्या उपाय हैं.

Mithun Rashifal 26 September: आज 26 सितंबर यानी शनिवार का दिन है. हिंदी पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. आज दोपहर पहले 11 बजकर 32 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा और इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा. इसके अलावा आज से पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है.

शनि-चंद्रमा की युति से बन रहा है विष योग
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि शनिवार और पूर्णिमा के इस संयोग के बीच शनि और चंद्रमा की युति से विष योग का निर्माण हो रहा है जो मिथुन राशि के जातकों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ शनि के साथ गोचर कर रहा है, जिससे विष योग बन रहा है. जब शनि और चंद्रमा एक साथ होते हैं तो व्यक्ति को अपमान का सामना करना पड़ सकता है.

वर्तमान में शनि वक्री यानी उल्टी चाल में है, जिससे शनि अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करता है. ऐसे में नए कार्य शुरू करने में बाधा आ सकती है और पुराने कार्यों को निपटाने में ही दिन बीत जाएगा. इसके अलावा आज गण्य योग भी बन रहा है, जिसे गणमूल नक्षत्र की तरह ही अशुभ माना जाता है.

ग्रहों की स्थिति और पारिवारिक प्रभाव
आज सूर्य और बुध के सामने चंद्रमा व शनि स्थित हैं. इसके साथ ही शनि की सातवीं दृष्टि भी पड़ रही है. इस ग्रह स्थिति का सीधा असर आपके माता-पिता पर पड़ सकता है. आपके किसी कार्य की वजह से वे दुखी हो सकते हैं, या फिर संतान पक्ष को लेकर आप स्वयं चिंतित और दुखी रह सकते हैं.

भूमि लाभ और शत्रुओं पर विजय के योग
तमाम नकारात्मक योगों के बावजूद आज मिथुन राशि के जातकों में आध्यात्मिक और प्रभु ज्ञान की अवस्था बनी रहेगी. आज आपको भूमि से लाभ मिलने के साथ-साथ अपने शत्रुओं का नाश करने की सही रणनीति और तकनीक प्राप्त होगी.

आज के दिन अपनाएं ये उपाय
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज के दिन किसी तीर्थ यात्रा पर जाना या ईश्वर का ध्यान करना आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा. इससे आपको विरोधियों से निपटने का मार्ग मिलेगा. आज दूसरों के साथ मैत्री भाव रखने के साथ-साथ खुद को भी पर्याप्त समय दें. अगर आप आज उपवास रखते हैं या प्रवास करते हैं तो दिन बेहतर रहेगा, हालांकि यात्रा से जुड़े कार्यों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.



Source link