कौन है ये सिंगर? जिसके भजनों पर झूमने लगे पीएम मोदी, ‘मन की बात’ में की थी तारीफ

कौन है ये सिंगर? जिसके भजनों पर झूमने लगे पीएम मोदी, ‘मन की बात’ में की थी तारीफ


Last Updated:

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के एक इवेंट में शामिल हुए. उन्होंने ‘भजन क्लबिंग’ इवेंट में हिस्सा लिया, जहां वे भजनों का आनंद लेते दिखे. इवेंट में एक युवा सिंगर ने अपनी गायकी से सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, जिनके गाए भजनों के मुरीद पीएम मोदी भी हैं. युवा गायिका का नाम प्राची अग्रवाल है, जो अपने भाई राघव अग्रवाल के साथ भजनों को ‘जेन जी’ के बीच पॉपुलर बना रही हैं. पीएम मोदी भी उनके इस अनोखे कॉन्सेप्ट की ‘मन की बात’ में सराहना कर चुके हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सिंगर अपने भाई के साथ भजन को जेन जी के बीच पॉपुलर बना रहे हैं. (फोटो साभार: x/Videograb@DDNewsHindi)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल में ‘भजन क्लबिंग’ इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ का मशहूर गाना ‘जब जिद पर आई पार्वती’ सुना. वे सिंगर साधु तिवारी की परफॉर्मेंस का आनंद लेते दिखे. इस बीच, उन्होंने पारंपरिक खंजरी भी बजाई. यह कल्चरल इवेंट पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के जश्न का हिस्सा था, जिसमें भक्ति संगीत को युवाओं तक पहुंचाने की कोशिश की गई. लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान उस फीमेल सिंगर पर गया, जो पीएम मोदी की मौजूदगी में स्टेज पर खूबसूरत भजन गाती दिख रही हैं.

कल्चरल इवेंट में गा रही सिंगर का नाम प्राची अग्रवाल है. वे अपने भाई राघव अग्रवाल के साथ मिलकर स्टेज पर भजन गाती हैं. बहन-भाई का भारत में ‘भजन क्लबिंग’ मूवमेंट को पॉपुलर बनाने में अहम योगदान है. भाई-बहन की जोड़ी पारंपरिक भजनों को मॉडर्न कॉन्सर्ट, लाइट्स और इलेक्ट्रॉनिक बीट्स के साथ मिलाकर ‘जेन जी’ के लिए पेश करता है. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ प्रोग्राम में उनके अनोखे मॉडर्न आध्यात्मिक कॉन्सेप्ट की तारीफ की थी.





Source link