जब निशांत ने सुनाया नीतीश कुमार से जुड़ा फ्लाइट वाला किस्सा, गयाजी की बदलती तस्वीर का संस्मरण

जब निशांत ने सुनाया नीतीश कुमार से जुड़ा फ्लाइट वाला किस्सा, गयाजी की बदलती तस्वीर का संस्मरण


Last Updated:

Bihar News : पितृपक्ष मेले के शुभारंभ के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा एक दिलचस्प संस्मरण सुनाया. निशांत ने बताया कि दिल्ली जाते समय एक फ्लाइट में एक महिला ने नीतीश कुमार से गया जी की खराब व्यवस्था की शिकायत की थी. इसके बाद नीतीश कुमार ने गया जी की व्यवस्थाएं सुधारने की बात कही और हर साल यहां आने लगे.

Zoom

पितृपक्ष मेले के शुभारंभ के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा एक दिलचस्प संस्मरण सुनाया.

गयाजी. पितृपक्ष मेले के शुभारंभ के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने गया जी के विकास से जुड़ा अपने पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक संस्मरण सुनाया. निशांत ने बताया कि कैसे एक फ्लाइट यात्रा के दौरान एक महिला की बात ने नीतीश कुमार को गया जी की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रेरित किया. निशांत ने कहा कि इसके बाद नीतीश कुमार ने गया जी की व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया और हर साल यहां आने लगे. उनके मुताबिक, समय के साथ गया जी की तस्वीर बदली और श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों के लिए भी सुविधाएं बढ़ीं.

फ्लाइट में महिला ने की थी गया जी की व्यवस्था की शिकायत

निशांत कुमार ने मंच से संस्मरण सुनाते हुए कहा, “मेरे पिता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने कई बार बताया है कि जब वो दिल्ली जा रहे थे तो एक महिला ने कहा कि मैं गया जी जाती हूं, लेकिन वहां की व्यवस्था अच्छी नहीं लगती.” निशांत के मुताबिक, महिला की बात सुनने के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी और वह गया जी की व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे. इसके बाद उन्होंने गया जी की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया और हर साल यहां आने लगे. निशांत ने कहा कि इसके बाद गया जी की तस्वीर बदलती गई. श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ीं और पर्यटकों के लिए भी व्यवस्थाओं का विस्तार हुआ. उन्होंने गया जी में गंगा नदी के पानी की व्यवस्था किए जाने का भी उल्लेख किया.





Source link