NCERT Class 9 Maths Syllabus Clarification: 9वीं के मैथ्स सिलेबस से कोई टॉपिक ड्रॉप हुआ या नहीं? NCERT ने खुद दी सफाई

NCERT Class 9 Maths Syllabus Clarification: 9वीं के मैथ्स सिलेबस से कोई टॉपिक ड्रॉप हुआ या नहीं? NCERT ने खुद दी सफाई


Last Updated:

NCERT Class 9 Maths Syllabus Clarification: एनसीईआरटी ने स्पष्ट किया है कि 9वीं कक्षा के गणित के सिलेबस से कोई भी टॉपिक नहीं हटाया गया है. कुछ महत्वपूर्ण विषयों को अन्य चैप्टर्स में इंटीग्रेट किया गया है. साथ ही मॉडर्न एजुकेशन को ध्यान में रखते हुए सिलेबस में एल्गोरिदम को भी शामिल किया गया है.

Zoom

NCERT Class 9 Maths Syllabus: एनसीईआरटी ने क्लास 9 के सिलेबस पर सफाई दी है

नई दिल्ली (NCERT Class 9 Maths Syllabus). स्कूल बुक्स और बोर्ड के सिलेबस में बदलाव की खबर आते ही हर कोई परेशान हो जाता है. हाल ही में NCERT की तरफ से जारी किए गए नौवीं कक्षा के गणित के नए ड्राफ्ट सिलेबस को लेकर सोशल मीडिया और शैक्षणिक गलियारों में बहस छिड़ गई थी. तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं कि गणित के कई जरूरी चैप्टर्स और टॉपिक्स को सिलेबस से हटा दिया गया है. स्टूडेंट्स डर रहे थे कि कोर्स में हुए अचानक बदलाव से बोर्ड या फाइनल परीक्षाओं की तैयारी पर असर पड़ेगा.

एनसीईआरटी ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है. परिषद ने स्पष्ट किया है कि 9वीं कक्षा के गणित के सिलेबस से कोई भी मुख्य विषय या टॉपिक हटाया नहीं गया है. लोग पुरानी और नई किताबों के चैप्टर के नामों की तुलना कर रहे थे. उसी से यह भ्रम फैला. असल बात तो यह है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF-SE) 2023 के तहत किताबें रटने के बजाय प्रैक्टिकल और मॉडर्न बनाने के लिए चैप्टर्स को री-ऑर्गेनाइज किया गया है. जानिए NCERT के नए अपडेट के पीछे का असली गणित.

क्या NCERT ने मैथ की किताबों से कुछ डिलीट किया है?

NCERT ने साफ शब्दों में कहा है कि सिलेबस का आकलन सिर्फ चैप्टर की कुल संख्या गिनकर नहीं किया जा सकता. कई लोगों को लगा कि ‘लाइंस एंड एंगल्स’ या यूक्लिडियन ज्योमेट्री (Euclidean Geometry) से जुड़े कुछ चैप्टर ड्राफ्ट में नजर नहीं आ रहे हैं तो वे डिलीट हो चुके हैं. दरअसल इन विषयों को हटाया नहीं गया है, बल्कि इन्हें गणित के दूसरे चैप्टर के साथ जोड़कर ज्यादा बेहतर तरीके से प्रेजेंट किया गया है.

  • उदाहरण 1- लाइंस एंड एंगल्स के कई मॉडर्न और प्रैक्टिकल एप्लिकेशन अब कक्षा 9 की किताब के चैप्टर 9 (‘प्रोपोजिशन्स एंड कन्वर्सिज़’) और चैप्टर 12 (‘क्वाड्रीलेटरल्स’) के अंदर ही शामिल हैं.
  • उदाहरण 2- यूक्लिडियन ज्यामिति की थ्योरी को भी अलग से कठिन और बोरिंग चैप्टर के रूप में रटाने के बजाय अन्य चैप्टर्स में खूबसूरती से पिरोया गया है. इससे बच्चे फॉर्मूले रटने के बजाय उनका असली इस्तेमाल समझ सकेंगे.

एआई के दौर के लिए तैयार हो रहे हैं 9वीं के बच्चे

इस बार के नए सिलेबस की सबसे बड़ी और खास बात है कि इसमें ‘Algorithms’ से जुड़ा नया चैप्टर जोड़ा गया है. आज की दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा पर चल रही है. NCERT का मानना है कि केवल पुरानी किताबों वाले घिसे-पिटे तरीकों से काम नहीं चलेगा. भविष्य की टेक्निकल चुनौतियों का सामना करने के लिए कंप्यूटेशनल थिंकिंग को मजबूत करना जरूरी है. एल्गोरिदम, डेटा स्ट्रक्चर्स और रनिंग-टाइम एफिशिएंसी जैसे चैप्टर्स हर छात्र के लिए नींव का काम करेंगे.

अभी यह सिर्फ ‘ड्राफ्ट’ है, अक्टूबर में आएगी फाइनल लिस्ट

अभी जो सिलेबस सर्कुलेट हो रहा है, वह सिर्फ ‘ड्राफ्ट’ यानी शुरुआती प्रस्ताव है. एनसीईआरटी ने देशभर के शिक्षकों, छात्रों और शिक्षाविदों से इस पर सुझाव मांगे हैं. सभी फीडबैक पर विचार करने के बाद अक्टूबर में क्लास 9 का फाइनल मैथ्स सिलेबस जारी होगा. NCERT शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपनी नई किताबें भी बाजार में उतार रही है. ‘गणित मंजरी – पार्ट 2’ और सोशल साइंस की ‘अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड – पार्ट 2’ जैसी किताबें अमेजन और NCERT की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.





Source link