5 बड़े रिकॉर्ड पर विराट की नजर, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में हो जाएगा स्वाहा
Last Updated:
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 27 सितंबर शुरू से हो रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली भी एक्शन में नजर आएंगे. विराट के लिए ये सीरीज काफी अहम रहने वाला है, क्योंकि उनके निशाने पर कुछ ऐसे बड़े रिकॉर्ड हैं, जिसे वह ध्वस्त कर सकते हैं.
विराट कोहली
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली एक्शन में दिखेंगे. सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. ऐसे में एक बार फिर से फैंस की नजर विराट कोहली पर होगी. खास तौर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलता है. ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच रिकॉर्ड्स के बारे में जो इस सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे.
वनडे में सबसे तेज 15000 रन का रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली जब मैदान पर उतरेंगे तो उनकी नजर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 15000 रन बनाने पर होगी. उस आंकड़े तक पहुंचने के लिए विराट कोहली को सिर्फ 59 रन की जरूरत है. विराट के वनडे में अभी 314 मैचों की 302 पारियों में 14941 रन है, जिसमें उनके नाम 54 शतक और 79 फिफ्टी भी दर्ज है. विराट से पहले ये रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था, जिन्होंने 377 पारियों में 15000 रन पूरे किए थे. वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन ही टॉप पर हैं. सचिन के नाम वनडे में 463 मैचों में 18426 रन हैं.
विराट कोहली
वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड
वनडे में 15000 के रन के अलावा विराट कोहली के निशाने पर वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने के रिकॉर्ड पर भी होगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड अभी सुनील गावस्कर के नाम है. गावस्कर ने इस टीम के खिलाफ कुल 12 शतक लगाए हैं. विराट कोहली भी 9 टेस्ट और 3 वनडे शतक के साथ गावस्कर की बरबारी पर हैं. ऐसे में अगर इस सीरीज में विराट एक शतक और लगा लेते हैं तो फिर वह गावस्कर से आगे निकल जाएंगे.
विराट कोहली
घरेलू धरती पर सबसे इंटरनेशनल शतक का रिकॉर्ड
अपने घर में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के निशाने पर होगा. घरेलू सरजमीं पर विराट के नाम अभी तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 41 शतक हैं. घर में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन 42 शतकों के साथ पहले नंबर हैं. अगर विराट कोहली इस सीरीज में 2 और शतक लगाते हैं तो फिर वह सचिन से आगे निकल जाएंगे.
विराट कोहली
तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए 13000 रन का रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास मौका है कि वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13000 रनों के आंकड़े को पार करें. टीम इंडिया के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए विराट अबतक कुल 12820 रन बना चुके हैं. इस सीरीज में विराट को तीसरे नंबर 13 हजार रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 247 रन की जरूरत है.
विराट कोहली
घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा वनडे रन का रिकॉर्ड
विराट कोहली इस सीरीज में घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा वनडे रन का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं. इस मामले में भी अभी सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं. सचिन ने वनडे क्रिकेट में अपने घर पर 6976 रन बनाए हैं. वहीं, विराट कोहली ने अबतक कुल 6867 रन बनाए. सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए विराट कोहली को सिर्फ 110 रन की जरूरत है.