कंगाल हुआ क्रिकेट बोर्ड, 25 प्रतिशत कम सैलरी पर खिलाड़ी खेलने को हुए मजबूर

कंगाल हुआ क्रिकेट बोर्ड, 25 प्रतिशत कम सैलरी पर खिलाड़ी खेलने को हुए मजबूर


होमखेलक्रिकेट

कंगाल हुआ क्रिकेट बोर्ड, 25 प्रतिशत कम सैलरी पर खिलाड़ी खेलने को हुए मजबूर

Last Updated:

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त खिलाड़ियों की सैलरी में भारी कटौरी का ऐलान किया है. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों की सैलरी में 25 प्रतिशत की कटौती की जाएगी. बोर्ड ने ये निर्णय मौजूदा आर्थिक परिस्थियों को ध्यान में रखते हुए लिया है. वेस्टइंडीज की टीम इस समय भारत के दौरे पर आई है.

Zoom

West indies Cricket team

नई दिल्ली: भारत दौरे पर आई वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए एक बुरी खबर आई है. क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को वेतन में 25% कटौती का ऐलान किया है. खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती इसलिए की जा रही है क्योंकि क्रिकेट बोर्ड आर्थिक तंगी से जुझ रही है. इसके अलावा खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर भी अहम फैसला लिया गया है. इंटरनेशनल खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट 12 महीने और घरेलू खिलाड़ियों के रिटेनर कॉन्ट्रैक्ट को घटाकर सात महीने कर दिया जाएगा.

बता दें कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड लंबे समय में आर्थिक तंगी से गुजरा रहा है. यही कारण है कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी नेशनल टीम की जगह टी20 लीग में खेलना ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे में खिलाड़ियों की सैलरी में हुई इस कटौती के बाद एक बार फिर से ये संभावना जताई जा रही है कि पैसों के लिए कुछ खिलाड़ी वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को छोड़ सकते हैं.

भार दौरे पर आई है वेस्टइंडीज की टीमत

खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती की ये खबर तब आई है जब वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आई है. भारत के खिलाफ यहां वेस्टइंडीज को तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. भारत दौरे पर टीम को पहले वनडे सीरीज खेलना है, जिसकी शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है. दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच 30 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को होगा.

6 अक्टूबर से शुरू होगा टी20 सीरीज

वनडे के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.  सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा टी20 मैच 9 अक्टूबर को रांची में है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, चौथा टी20 मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवां टी20 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा.



Source link