Rajasthan Mayor Chunav 2026 LIVE: कोटा में अनुसुइया गोस्वामी बनीं मेयर, कांग्रेस के 4 पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग

Rajasthan Mayor Chunav 2026 LIVE: कोटा में अनुसुइया गोस्वामी बनीं मेयर, कांग्रेस के 4 पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग


Rajasthan Mayor Chunav 2026 LIVE: राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के महापौर पद के लिए आज को चुनाव होगा. इसके साथ ही कोटा जिले की सुकेत नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव भी कराया जाएगा. चारों निकायों के कुछ वार्डों में पुनर्मतदान होने के कारण 21 सितंबर को महापौर और पालिकाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका था. अब पुनर्मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज इन निकायों के प्रमुख पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है. जयपुर में महापौर पद के लिए मतदान सुबह 10 बजे शुरू होगा. निर्वाचित पार्षद दोपहर 2 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. मतदान के बाद मतगणना शुरू होगी और आज ही जयपुर के नए महापौर के नाम का ऐलान किया जाएगा. जयपुर नगर निगम के 150 निर्वाचित पार्षद महापौर का चुनाव करेंगे. भाजपा ने सुनील कोठारी और कांग्रेस ने सुनीता मावर को प्रत्याशी बनाया है. नाम वापसी के बाद दोनों के बीच सीधा मुकाबला है. महापौर चुनाव के बाद 26 सितंबर को डिप्टी मेयर पद के लिए मतदान होगा.

September 25, 202612:53 IST

जोधपुर में बीजेपी पार्षद बस से हुए रवाना, निगम कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

जोधपुर नगर निकाय चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के पार्षद बस में बैठकर रवाना हुए. इस दौरान नगर निगम कार्यालय के बाहर मौजूद साथी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्षदों का जोशीले अंदाज में स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और उत्साह के साथ पार्षदों का अभिनंदन किया. पार्षदों के बस से रवाना होने के दौरान निगम कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ नजर आई.

September 25, 202612:21 IST

Rajasthan Mayor Election 2026 LIVE: बीजेपी की अनुसुइया गोस्वामी बनीं कोटा नगर निगम की नई मेयर

कोटा नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है. बीजेपी की उम्मीदवार अनुसुइया गोस्वामी कोटा की नई मेयर चुनी गई हैं. 100 वार्डों वाले कोटा नगर निगम में अनुसुइया गोस्वामी को 65 पार्षदों का समर्थन मिला, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की सुनीता सुमन को केवल 35 वोट ही मिल सके. इस चुनाव परिणाम ने कोटा में बीजेपी के मजबूत राजनीतिक वर्चस्व को एक बार फिर से साबित कर दिया है. अनुसुइया ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और कोटा की जनता के अटूट विश्वास को दिया है.

September 25, 202612:17 IST

Rajasthan Mayor Election 2026 LIVE: चुनाव के तनाव के बीच दिखी अनूठी मिसाल, बीजेपी और कांग्रेस के पार्षदों ने एक-दूसरे को लगाया गले

महापौर चुनाव के दौरान तनावपूर्ण माहौल के बीच राजनीतिक सौहार्द की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली. मेयर पद की रेस में शामिल रहे भाजपा पार्षद कमलेश पुरोहित और कांग्रेस पार्षद प्रदीप गांग ने एक-दूसरे को गले लगाया. कमलेश पुरोहित ने कहा कि प्रदीप गांग जैसे दिग्गज के होने के बाद भी कांग्रेस ने उन्हें मौका नहीं दिया, जिस पर प्रदीप गांग ने कहा कि वे भी चाहते थे कि उनका भाई आगे बढ़े. इस घटना ने चुनावी कड़वाहट के बीच आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की.

September 25, 202612:16 IST

Rajasthan Mayor Election 2026 LIVE: कोटा के सुकेत में बीजेपी का बोर्ड, जितेंद्र चोपड़ा बने पालिका अध्यक्ष

कोटा जिले की सुकेत नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल कर अपना बोर्ड बना लिया है. बीजेपी प्रत्याशी जितेंद्र चोपड़ा सुकेत नगर पालिका के नए अध्यक्ष चुने गए हैं. 25 वार्डों वाली इस नगर पालिका में कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां बीजेपी प्रत्याशी जितेंद्र चोपड़ा को 13 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के खाते में 12 वोट आए. मात्र 1 वोट के अंतर से मिली इस जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और जीत का जश्न मनाया जा रहा है.

September 25, 202612:12 IST

Shri Vijaynagar Nagar Palika Election Result: श्रीविजयनगर पालिकाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के सुशील मिड्ढा की बड़ी जीत

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की श्रीविजयनगर नगर पालिकाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. राजस्थान हाई कोर्ट और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 21 सितंबर को हुए मतदान की मतगणना में कांग्रेस के सुशील मिड्ढा ने जीत दर्ज की है. सुशील मिड्ढा को 15 वोट मिले, जबकि भाजपा के राजेंद्र लेघा को 10 वोट प्राप्त हुए. 5 वोटों के अंतर से मिली इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और उन्होंने आतिशबाजी व मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया.

September 25, 202612:05 IST

Rajasthan Mayor Election 2026 LIVE: जयपुर महापौर चुनाव में एंट्री पर हंगामा, रफीक खान को रोका

जयपुर महापौर चुनाव में मतदान स्थल पर नेताओं की एंट्री को लेकर भारी बवाल हुआ है. भाजपा नेता रवि नैयर और मोहनलाल गुप्ता को प्रवेश मिलने और कांग्रेस नेता रफीक खान को रोके जाने पर कांग्रेसी भड़क गए. नाराज नेताओं ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से बात की और धरने पर बैठ गए. तनाव बढ़ने पर पुलिस ने समझाइश की, जिसके बाद कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज और अर्चना शर्मा को अंदर जाने की अनुमति दी गई. फिलहाल पुलिस मतदान सुचारू कराने के लिए धरना खत्म कराने में जुटी है.

September 25, 202612:05 IST

Rajasthan Mayor Election 2026 LIVE: धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं से पुलिस की समझाइश, पुष्पेंद्र-अर्चना को दी एंट्री

राजस्थान में मतदान के दौरान कांग्रेस नेताओं के धरने से वोटिंग प्रक्रिया बाधित हो गई. इसे सुलझाने के लिए पुलिस अधिकारियों और नेताओं के बीच समझाइश का दौर जारी है. मामले को शांत करने के लिए कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज और अर्चना शर्मा को अंदर जाने की अनुमति दी गई है. प्रशासन का मुख्य लक्ष्य दोनों नेताओं से बातचीत के जरिए धरने को खत्म करवाना है, ताकि रोकी गई मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया जा सके. फिलहाल बातचीत जारी है और जल्द ही मामला सुलझने की पूरी उम्मीद है.

September 25, 202611:42 IST

Rajasthan Mayor Election 2026 LIVE: मतदान स्थल पर नेताओं की एंट्री पर हंगामा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

जयपुर महापौर चुनाव के दौरान मतदान स्थल पर नेताओं की एंट्री को लेकर जमकर हंगामा हुआ. बाड़ेबंदी से भाजपा पार्षदों को लेकर दो बसें नगर निगम पहुंचीं. इस दौरान भाजपा सांसद मंजू शर्मा और रवि नैयर के अंदर जाने पर कांग्रेस नेताओं रफीक खान, अमीन कागजी और सुनील शर्मा ने आपत्ति जताई. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा नेताओं को अंदर जाने दिया जा रहा है जबकि उन्हें बाहर रोका जा रहा है. इस मुद्दे पर पुलिस और कांग्रेस नेताओं में तीखी बहस हुई और उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए.

September 25, 202611:39 IST

Sri Vijaynagar Election Result: श्रीविजयनगर में कांग्रेस के सुशील मिड्ढा बने अध्यक्ष

श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के सुशील मिड्ढा ने जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी के राजेंद्र लेघा को 5 वोटों से हराया है. 25 वार्डों वाली पालिका में कांग्रेस के सुशील मिड्ढा को 15 वोट मिले, जबकि बीजेपी के राजेंद्र लेघा 10 वोट ही हासिल कर सके. कांग्रेस ने अपने 11 पार्षदों के साथ सभी 4 निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन जुटा लिया. मिड्ढा के पालिका अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया.

September 25, 202611:16 IST

Shri Vijaynagar Nagar Palika Election Result: श्रीविजयनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद की मतगणना आज

श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव की मतगणना आज कोर्ट के आदेश के बाद तहसील कार्यालय परिसर में सुबह 11:00 बजे शुरू हुई. चुनाव में बीजेपी के राजेंद्र लेघा और कांग्रेस के सुशील मिड्ढा आमने-सामने हैं. नगर पालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस के 11, बीजेपी के 10 और 4 निर्दलीय पार्षद जीते हैं. बहुमत के लिए 13 वोटों की जरूरत है. एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी साक्षी पुरी की देखरेख में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मतगणना जारी है.

September 25, 202610:43 IST

Rajasthan Mayor Election 2026 LIVE: जयपुर, जोधपुर और कोटा में मतदान शुरू, पार्षद आज बाड़ेबंदी से आजाद हो जाएंगे

राजस्थान मेयर चुनाव 2026 लाइव: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के तहत जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के पार्षद आज महापौर पद के लिए मतदान के बाद बाड़ेबंदी से बाहर आएंगे. महापौर चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने पार्षदों को मतदान से पहले अलग-अलग जगहों पर रखा था. अब मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्षदों की बाड़ेबंदी खत्म हो जाएगी. इसके साथ ही पार्षद अपने-अपने शहरों में लौट सकेंगे और चुनावी जीत का जश्न मनाएंगे. तीनों नगर निगमों में महापौर पद के लिए मतदान शुरू हो चुका है. मतदान के बाद मतगणना होगी और नए महापौर की तस्वीर साफ हो जाएगी. नतीजे आने के बाद पार्षदों के बीच जश्न का माहौल देखने को मिलेगा.

September 25, 202610:37 IST

Pali: पदभार समारोह में कुर्सियों पर बवाल, कांग्रेस पार्षदों का वॉकआउट

पाली के मारवाड़ जंक्शन नगरपालिका में नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवाराम वागोरिया के पदभार ग्रहण समारोह में कुर्सियों को लेकर भारी हंगामा हो गया. मुख्य अतिथियों की कुर्सियों पर बैठने को लेकर कांग्रेस पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई. कुर्सियां नहीं मिलने पर कांग्रेस पार्षद विरोध में जमीन पर बैठ गए. इसके बाद जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी शुरू की, तो उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह गुर्जर सहित सभी कांग्रेस पार्षदों ने कार्यक्रम से वॉकआउट कर दिया.

September 25, 202610:27 IST

Rajasthan Mayor Election 2026 LIVE: जोधपुर में BJP-कांग्रेस में सीधा मुकाबला, कांग्रेस ने हाइब्रिड मॉडल अपनाते हुए पूर्व मंत्री को मैदान में उतारा

राजस्थान मेयर चुनाव 2026 लाइव: जोधपुर. नगर निगम महापौर पद के लिए आज मतदान हो रहा है. भाजपा ने प्रसन्न चंद मेहता को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने हाइब्रिड मॉडल अपनाते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र सोलंकी को मैदान में उतारा है. मतदान के लिए दोनों दलों के पार्षद नगर निगम पहुंच चुके हैं. निर्दलीय पार्षद भी मतदान करने के लिए निगम परिसर में पहुंचे हैं. नगर निगम चुनाव में भाजपा के 45 पार्षद विजयी हुए हैं, जबकि कांग्रेस ने 44 सीटों पर कब्जा जमाया है. इसके अलावा RLP का एक पार्षद और 10 निर्दलीय पार्षद भी चुने गए हैं. ऐसे में महापौर पद के लिए होने वाले मतदान में इन पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आज मतदान और मतगणना के बाद जोधपुर नगर निगम के नए महापौर की तस्वीर साफ हो जाएगी.

September 25, 202610:17 IST

Rajasthan Mayor Election 2026 LIVE: नितिन नबीन की मौजूदगी में भाजपा की परीक्षा

राजस्थान मेयर चुनाव 2026 लाइव: जयपुर महापौर चुनाव के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जयपुर में मौजूद हैं. उनकी मौजूदगी के बीच महापौर चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति पर भी नजर है. पार्टी ने सुनील कोठारी को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है. नगर निगम में भाजपा के 78 पार्षद हैं, जो 76 के बहुमत आंकड़े से दो अधिक हैं. भाजपा का दावा अपने संख्या बल और पार्षदों की एकजुटता पर आधारित है. दूसरी ओर कांग्रेस के पास 57 पार्षद हैं और पार्टी अतिरिक्त वोटों के लिए निर्दलीयों और संभावित भाजपा असंतुष्टों पर नजर रख रही है. मतदान आज सुबह 10 बजे से शुरू होगा.

September 25, 202610:16 IST

Rajasthan Mayor Election 2026 LIVE: गुप्त मतदान में खुलेगा 150 पार्षदों का गणित

राजस्थान मेयर चुनाव 2026 लाइव: जयपुर महापौर चुनाव में आज गुप्त मतदान के जरिए 150 निर्वाचित पार्षद अपना फैसला दर्ज करेंगे. मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा और इसके तुरंत बाद मतगणना होगी. भाजपा के पास 78, कांग्रेस के पास 57 और निर्दलीय पार्षदों की संख्या 15 है. बहुमत का आंकड़ा 76 है. भाजपा को अपने 78 पार्षदों के समर्थन से बहुमत हासिल करने के लिए दो वोट की बढ़त बनाए रखनी होगी. कांग्रेस को बहुमत तक पहुंचने के लिए 19 अतिरिक्त वोट चाहिए. गुप्त मतदान के कारण पार्टियों के दावों के बीच क्रॉस वोटिंग पर भी नजर रहेगी. आज ही जयपुर को नया महापौर मिलेगा.

September 25, 202610:16 IST

राजस्थान नगरपालिका चुनाव 2026 लाइव : श्रीविजयनगर पालिकाध्यक्ष की मतगणना आज

श्रीविजयनगर पालिकाध्यक्ष की मतगणना आज

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 लाइव: श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए आज मतगणना होगी. राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद मतगणना का रास्ता साफ हुआ है. सुबह 11 बजे तहसील कार्यालय में मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी. हाई कोर्ट के निर्देशों के चलते पहले मतगणना रोक दी गई थी. अब न्यायालय और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मतगणना करवाई जाएगी. स्थानीय प्रशासन ने मतगणना को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. मतगणना स्थल पर सुरक्षा के साथ अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं. जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत श्रीविजयनगर नगर निकाय क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश जारी किए हैं. इसके तहत विजय यात्रा, जुलूस, प्रदर्शन और अनावश्यक भीड़ जुटाने पर प्रतिबंध रहेगा. आदेश का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और लोकशांति बनाए रखना है.

September 25, 202609:47 IST

Rajasthan Mayor Election 2026 LIVE: जोधपुर में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, प्रसन्न चंद मेहता और राजेंद्र सिंह सोलंकी के बीच मुकाबला

राजस्थान मेयर चुनाव 2026 लाइव: जोधपुर नगर निगम महापौर चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा. बाड़ेबंदी के बाद भाजपा और कांग्रेस के पार्षद जोधपुर पहुंचकर महापौर पद के लिए मतदान करेंगे. चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रसन्न चंद मेहता और कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी के बीच मुकाबला है. नगर निगम में भाजपा के 45, कांग्रेस के 44 पार्षद चुने गए हैं, जबकि 10 निर्दलीय और RLP का एक पार्षद भी चुनाव जीतकर आया है. भाजपा सात निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा कर चुकी है. मतदान को देखते हुए नगर निगम परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन के निर्देशन में प्रक्रिया पूरी होगी. पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. रिटर्निंग अधिकारी रामकिशोर मीणा के नेतृत्व में अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे.

September 25, 202609:28 IST

Rajasthan Mayor Election 2026 LIVE: कांग्रेस के सामने 19 अतिरिक्त वोट जुटाने की चुनौती

राजस्थान मेयर चुनाव 2026 लाइव: जयपुर महापौर चुनाव में कांग्रेस के सामने बहुमत तक पहुंचने के लिए 19 अतिरिक्त वोट जुटाने की चुनौती है. निगम में कांग्रेस के 57 पार्षद हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 76 है. भाजपा के पास 78 पार्षद हैं. इसके अलावा 15 निर्दलीय पार्षद हैं. कांग्रेस इन निर्दलीयों के साथ भाजपा के संभावित असंतुष्ट पार्षदों पर नजर बनाए हुए है. रफीक खान भाजपा के कई पार्षदों के संपर्क में होने का दावा कर चुके हैं. कांग्रेस की ओर से बिना शर्त समर्थन की पेशकश का दावा भी सामने आया है. अब गुप्त मतदान में यह देखना होगा कि पार्टी अपने पक्ष में कितने अतिरिक्त वोट जुटा पाती है.

September 25, 202609:26 IST

Rajasthan Mayor Election 2026 LIVE: जयपुर मेयर चुनाव में 15 निर्दलीयों पर रहेगी नजर

राजस्थान मेयर चुनाव 2026 लाइव: जयपुर महापौर चुनाव में 15 निर्दलीय पार्षदों के रुख पर भी नजर रहेगी. नगर निगम में भाजपा के 78 और कांग्रेस के 57 पार्षद हैं. बहुमत के लिए 76 वोट चाहिए. ऐसे में भाजपा के पास बहुमत से दो अधिक पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस को 19 अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी. कांग्रेस की नजर निर्दलीय पार्षदों के साथ भाजपा के संभावित असंतुष्ट पार्षदों पर है. कांग्रेस नेता रफीक खान भाजपा के कई पार्षदों के संपर्क में होने का दावा कर चुके हैं. पार्टी की ओर से बिना शर्त समर्थन की पेशकश का दावा भी सामने आया है. अब गुप्त मतदान में तस्वीर साफ होगी

September 25, 202608:52 IST

Rajasthan Mayor Election 2026 LIVE: जयपुर में महापौर पद के लिए मतदान आज, पहचान पत्र रखना जरूरी

राजस्थान मेयर चुनाव 2026 लाइव: जयपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए आज मतदान होगा. मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी. मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू की जाएगी और इसके बाद महापौर पद का परिणाम घोषित किया जाएगा. रिटेनिंग अधिकारी आशीष कुमार ने मतदान प्रक्रिया को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि सभी निर्वाचित पार्षदों को मतदान के दौरान आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे. पार्षदों के लिए फोटोयुक्त पहचान पत्र, शपथ प्रमाण पत्र और निर्वाचन प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य किया गया है. मतदान के लिए पहुंचने वाले पार्षदों को दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा. मतदान पूरा होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद जयपुर के नए महापौर के नाम की घोषणा की जाएगी.



Source link